लायन अध्यक्ष बनने पर अशोक ताम्बी का किया अभिनंदन

लायन अध्यक्ष बनने पर अशोक ताम्बी का किया अभिनंदन
-----------------------
भरतपुर( धर्मेन्द्र बिधौलिया)24 मई।

गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब बी नारायण गेट पर पांचवे गुरु अर्जुनदेव सिंह जी के शहीदी पर्व पर स्कूली छात्र छात्राओं को नोटबुक और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार सतपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर के अध्यक्ष बनने पर अशोक ताम्बी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया एवं बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कराई गई।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने की।
इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमसिंह प्रजापति,
 महासचिव सतपाल सिंह प्रधान,सचिव प्रकाश मैथिल,संजय सिंह,कश्मीर सिंह,मनमीत सिंह, महेन्द्र सिंह पीकू, करतार सिंह, ईश्वर सिंह और गुरुवचन सिंह गोलू सहित अन्य श्रद्धालुओं के साथ ही स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19