पंजाब के लुधियाना में हलवाई की दुकान पर सामान लेने आए ग्राहक की हत्या कर दी गई।




पंजाब के लुधियाना में हलवाई की दुकान पर सामान लेने आए ग्राहक की हत्या कर दी गई। उसकी दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद चाकू से उसकी गर्दन और सिर पर कई वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना ग्यासपुरा इलाके में लाल मस्जिद के पास सुदर्शन हलवाई की है। मृतक सोनू अली हलवाई की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए पहुंचा था। बताया गया है कि वह ऑटो चलाता था और किराए के मकान में रह रहा था। कत्ल के बाद लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर SHO सतवंत सिंह पहुंचे।


Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19