महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार प्रत्येक गरीब परिवार का उत्थान राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री - विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों की महिलाओं से मुख्यमंत्री का संवाद

राजस्थान सरकार
मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार 

प्रत्येक गरीब परिवार का उत्थान 
राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री 
- विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों की महिलाओं से मुख्यमंत्री का संवाद

 जयपुर, 31 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित योजनाओं का ही परिणाम है कि आज राज्य में 96 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं तथा मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में भी गिरावट आई है। राज्य के प्रत्येक गरीब परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही राज्य सरकार का ध्येय है। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। 

 श्री गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गाें से आने वाली महिलाओं से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी वर्गों को समानता का अधिकार मिला और आजादी के 75 वर्ष बाद भी हम एकजुट हैं यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की दूरदर्शिता के चलते आज महिलाओं को सत्ता में भागीदारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जीवन महिला सशक्तिकरण का एक बेमिसाल उदाहरण है। इस दौरान श्री गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित योजनाएं अतुलनीय
 महिला प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जैन, सिख, मुस्लिम तथा ईसाई समुदाय के विभिन्न संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अतुलनीय हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य आज की बुनियादी जरूरत हैं। राज्य सरकार द्वारा इन दोनों क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, उड़ान योजना, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जानकारी पहुंचाने का लिया संकल्प
 महिला प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों द्वारा मिल रही राहत सराहनीय है। निःशुल्क बिजली योजना तथा इंदिरा गांधी गैस सिलंेडर सब्सिडी योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है तथा लोगों की परेशानियां दूर हो रही हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की क्रियान्विति पर सुझावों का आदान-प्रदान भी हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता