रेनवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पोखरमल गिरफ्ताररेनवाल / जयपुर ग्रामीण:
रेनवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पोखरमल गिरफ्तार
रेनवाल / जयपुर ग्रामीण:
जिला जयपुर ग्रामीण के किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी पोखरमल जाट को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
क्या था पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रलावता निवासी परिवादी शैतान सिंह पुत्र सेडूराम जाट ने 3 अक्टूबर 2026 को रेनवाल थाने में मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि उनकी विवादित भूमि पर उन्होंने और उनके भाई धन्नाराम ने ग्वार की फसल बो रखी थी। 3 अक्टूबर की शाम करीब 6:00 बजे आरोपी पक्ष के लोगों ने एक राय होकर धन्नाराम की फसल में बकरियां छोड़ दीं। जब धन्नाराम ने इसका विरोध किया और काटी हुई फसल ले जाने लगा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान आरोपी अजीत पुत्र पोखरमल ने जान से मारने की नीयत से धन्नाराम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस भीषण हमले में धन्नाराम के सिर में गंभीर प्राणघातक चोटें आईं और उनका एक कान कटकर अलग हो गया। पीड़ित को मरा हुआ समझकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को दबोचा
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (IPS) श्री हनुमान प्रसाद के निर्देशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री नीरज पाठक एवं वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री पन्नालाल जांगिड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
आसूचना संकलन और घेराबंदी के बाद पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को तहसील चौराहा से वांछित आरोपी पोखरमल पुत्र धूड़ाराम जाट (उम्र 48 वर्ष), निवासी पुनिया की ढाणी (रलावता) को डिटेन किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
रेनवाल थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार, सहायक उप-निरीक्षक (ASI) विजय सिंह, प्रहलाद सिंह, झाबर सिंह तथा कॉन्स्टेबल प्रकाश (1974), सुरेश (2302), मदन लाल (2305) एवं भीवाराम (1015) शामिल रहे।
Comments
Post a Comment