जयपुर राजस्थान,डीसीपी उत्तर करन शर्मा ने कोतवाली थाने में की जनसुनवाई, मौके पर ही निपटाईं कई शिकायतें

डीसीपी उत्तर करन शर्मा ने कोतवाली थाने में की जनसुनवाई, मौके पर ही निपटाईं कई शिकायतें  
जयपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस उपायुक्त उत्तर (जयपुर) श्री करन शर्मा की अध्यक्षता में थाना कोतवाली में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
जनसुनवाई के दौरान डीसीपी करन शर्मा ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर अधिकांश परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर द्वितीय), सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) तथा कोतवाली थानाधिकारी भी मौजूद रहे।  
हर बुधवार को थानों में होगी जनसुनवाई
जयपुर उत्तर जिला पुलिस द्वारा आमजन को स्थानीय स्तर पर राहत देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। डीसीपी करन शर्मा ने बताया कि जिला जयपुर (उत्तर) के सभी अधीनस्थ थानों में अब प्रत्येक बुधवार को निर्धारित क्रमानुसार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*