पर्यटकों से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पर्यटकों से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जयपुर (विशेष संवाददाता)।
देशी और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जयपुर उत्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के साथ अनाचार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि 07 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देशी पर्यटकों के साथ अनाचार कर रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (माणक चौक) श्री पीयूष कविया के निर्देशन में थानाधिकारी श्रीमती शशिकला (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र, ऑटो चालकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों से जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्लन कुरैशी (41 वर्ष), पुत्र साबू कुरैशी, निवासी शाहिद इन्द्र ज्योति नगर (थाना शास्त्री नगर, जयपुर) को दस्तयाब किया। आरोपी का कृत्य अनुचित पाए जाने पर उसे अविलंब गिरफ्तार कर पुलिस थाना पर्यटक में प्रकरण संख्या 101/2026 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
श्रीमती शशिकला (थानाधिकारी, पुलिस थाना पर्यटक)
श्री धर्मेंद्र सिंह (हेड कांस्टेबल - 1240)
श्री अशोक कुमार (कांस्टेबल - 10305)
श्री रामकिशन (कांस्टेबल - 11130)
नोट: संलग्न फोटो में पुलिस थाना पर्यटक की टीम और गिरफ्तार आरोपी कल्लन कुरैशी दिखाई दे रहे हैं।
Comments
Post a Comment