पीएम किसान उत्सव— जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित— डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित– श्री पटेल
Desh ka Darpan News पीएम किसान उत्सव— जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित— डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित– श्री पटेल जयपुर, 13 मार्च। पीएम किसान उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को जोधुपर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त के हस्तांतरण एवं उनके संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और खेती केवल एक परंपरागत पेशा नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की प्रगति का आधार है। किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होगा, तभी 'विकसित भारत @2047' का स्वप्न साकार होगा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विकसित भारत की थीम गरीब, युवा, अन्नदाता औ...