तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डीडवाना में भारी आक्रोश: सर्व हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली
देश का दर्पण न्यूज़ राजस्थान डीडवाना संवादाता मोहम्मद शाकिर
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
*डीडवाना से खबर*
तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डीडवाना में भारी आक्रोश: सर्व हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली
https://youtu.be/7AZYWQ4MOYs?si=PFCO5I1MZkzt210F
https://deshkadarpannews.live/flash-news/49736/
डीडवाना। दिल्ली में होली के पर्व पर तरुण खटीक की निर्मम हत्या के मामले को लेकर डीडवाना शहर के सर्व हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को हत्या के विरोध में समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर एक विशाल आक्रोश रैली निकाली।विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कोट मोहल्ला स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर से हुई। यहाँ सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और रैली के रूप में रवाना हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी परिसर पहुंची। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'जिहादी मानसिकता' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारी अपने साथ एक पुतला लेकर चल रहे थे, जिसे कचहरी परिसर के बाहर पहुंचने पर आग के हवाले कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की और इस घटना को मानवता पर कलंक बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तरुण अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिसकी पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।प्रदर्शन के अंत में डीडवाना डीएसपी जेठूसिंह को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि हत्या के आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए।
पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल और सुरक्षा प्रदान की जाए।सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेताया कि यदि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और न्याय में देरी हुई, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।



Comments
Post a Comment