जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेशी वैज्ञानिक से टैक्सी ड्राइवर ने वसूले थे 10 गुना पैसे, 24 घंटे में वापस दिलाए 30,000 रुपये
Thanks Jaipur Police…
जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेशी वैज्ञानिक से टैक्सी ड्राइवर ने वसूले थे 10 गुना पैसे, 24 घंटे में वापस दिलाए 30,000 रुपये
जयपुर। राजधानी की कोतवाली थाना पुलिस ने एक बार फिर 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा को चरितार्थ किया है। स्लोवाकिया गणराज्य की एक महिला वैज्ञानिक, जो गलती से टैक्सी किराए के रूप में 3,000 की जगह 30,000 रुपये का भुगतान कर बैठी थीं, उन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके पैसे वापस दिलवाए हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, महिला वैज्ञानिक IIT दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भारत आई थीं। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वे दिल्ली से कैब बुक कर जयपुर घूमने आईं। जयपुर के चौड़ा रास्ता में उतरने के करीब 3-4 घंटे बाद जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि उनके खाते से 3,000 के बजाय 30,000 रुपये कट गए हैं।
सीसीटीवी और अभय कमांड की मदद से मिली सफलता
पीड़ित महिला ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभय कमांड सेंटर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैब के नंबर की पहचान कर कैब कंपनी से संपर्क किया गया और महज 24 घंटे के भीतर दिल्ली से कैब को ट्रैक कर महिला के पैसे सुरक्षित वापस करवा दिए गए। विदेशी महिला ने जयपुर पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
[video width="848" height="480" mp4="https://deshkadarpannews.live/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260310-WA0080.mp4"][/video]
Desh ka darpan news
पुलिस थाना कोतवाली जयपुर उत्तर द्वारा स्लोस्कोवासिया रिपब्लिक की विदेशी महिला के द्वारा दिनांक 09.03.2026 को दिल्ली से जयपुर टैक्सी बुकिंग के दौरान 3000 रूपये की राशि के भुगतान के स्थान पर 30,000/- रूपये का भुगतान कर दिया, जिस पर टैक्सी की पहचान हेतू थाना पुलिस द्वारा अभय कमाण्ड व सीसीटीवी कैमरा की मदद से कैब के नंबर की पहचान कर कैब कम्पनी से सम्पर्क कर दिल्ली से कैब कम्पनी को 24 घण्टे में ट्रेक आउट कर महिला के रूपये वापस करवाये गये। महिला स्लोस्कोवासिया रिपब्लिक से साईंटिस्ट है जो कि IIT Delhi में कान्फ्रेंस में शामिल होने के लिये भारत आयी थी।
जिसकी फ्लाईट कैंसिल हो जाने पर जयपुर घूमने के लिये आयी थी। विदेशी महिला ने दिल्ली से जयपुर के लिये एक कैब बुक की थी कैब महिला को चौडा रास्ता जयपुर में उतार कर चली गई महिला को 3-4 घण्टे बाद अपने अकाउण्टस में से 30,000/- रूपये डिडेक्शन मिलने पर उसके द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

Comments
Post a Comment