राजस्थान ,नाथद्वारा, राजसमंद । एसएमबी कॉलेज में हुआ निर्वाचन लिटरेसी फेस्टिवल, नवीन मतदाताओं को किया जागरूक, कॉलेज इलेक्शन लिटरेसी क्लब रहा जिले में प्रथम ।
राजस्थान ,नाथद्वारा, राजसमंद ।
एसएमबी कॉलेज में हुआ निर्वाचन लिटरेसी फेस्टिवल,
नवीन मतदाताओं को किया जागरूक, कॉलेज इलेक्शन लिटरेसी क्लब रहा जिले में प्रथम ।
नाथद्वारा के सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय गुरुवर को इलेक्शन लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में निर्वाचन लिटरेसी फेस्टिवल का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन्दिर मंडल के CEO जितेंद्र कुमार पांडे ने महाविद्यालय के ईएलसी क्लब को जिले में बेस्ट रहने पर बधाई देते हुए कहा की एक लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है मतदान के अधिकार के साथ उससे जुड़े कर्त्तव्य को भी पूरा करें क्योंकी मतदान देश की सबसे बड़ी ताक़त होती है, अगर आप मतदान नही करते है तो आप देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा नही करते है ।
वहीं प्राचार्य नरेंद्र लाल कुमावत ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है ,और इसकी मजबूती का आधार है सजग और जागरूक मतदाता, जैसा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था "संविधान कितना भी अच्छा क्यों ना हो यदि उसे चलाने वाले अच्छे नहीं होंगे तो वह सफल नहीं हो सकता" इसको चलाये जाने वाले जागरूकता अभियानों का उद्देश्य यही है कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें । हम स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करेंगे ।
मीडिया प्रभारी डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई और छात्राओं नंदिनी एवं गुनगुन द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया गया, ईएलसी महोत्सव में नुक्कड़ नाटक, भाषण व गीतों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, छात्रा भक्ति राजानी ने भाषण के माध्यम से छात्रों को चुनाव उत्सव में भागीदारी के लिए अपील की।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए गए l
इस अवसर पर जिला स्वीप अधिकारी हरिओम सिंह चुंडावत, नायाब तहसीलदार, चुनाव प्रभारी सत्यनारायण बंसल, ईश्वर सिंह, प्रोफेसर मुकेश मेहता, मनीषा शर्मा, डॉ. राजेंद्र आसेरी, डॉ. रेखा साल्वी, प्रमोद कुमार श्रीमाली, शिवानी स्वर्णकार, ई.एल.सी. प्रभारी चार्मी लखारा, डॉ. भावना शर्मा, महीपाल दान, डॉ. चेतना टिक्कीवाल, रोशन सिंह और प्रदीप गोदारा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।



Comments
Post a Comment