जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से द्विती
Desh ka Darpan News siwan Bihar
■*जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशक पहुंचे*
सीवान संवाददाता मसरूर अहमद
सिवान 13, मार्च 2026, शुक्रवार को जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज दिनांक 13 मार्च 2026 से डॉ अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में निरीक्षण करने जनगणना निदेशक पहुंचे।*
*प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक-12.03.2026 से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिनांक-14.03.2026 तक दिया जाएगा।*
*मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रशिक्षण की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण हेतु निदेशक जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन का भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 13 मार्च 2026 को सिवान जिला पहुंचे* ।
*जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) हेतु जिला/नगर निगम/चार्ज स्तर के पदाधिकारियों एवं अन्य शासकीय सेवकों के जारी प्रशिक्षण की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण हेतु श्री एम. रामचंद्रुडु, भा. प्र. से., निदेशक जनगणना कार्य/नागरिक निबंधन सह मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी के द्वारा की गई* ।
*इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि, आवश्यक दिशा-निर्देश तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में निदेशक जनगणना विभाग के द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।*
*प्रशिक्षण के दौरान निदेशक महोदय के द्वारा जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं, प्रपत्रों के सही उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया तथा डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलन के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शी एवं सटीक तरीके से संपन्न किया जा सके।*
*प्रशिक्षण के क्रम में विभाग के प्रशिक्षक ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है।*
*अतः सभी पदाधिकारी गण एवं कर्मीगण को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को संपादित करना सुनिश्चित करना होगा।*
आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ,अपर
समाहर्ता सिवान के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी गण सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी चार्ज पदाधिकारी है एवं संबंधित कर्मीगणों ने भाग लिया।

Comments
Post a Comment