जिला कोटपूतली-बहरोड़ में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
https://deshkadarpannews.live/flash-news/49658/
जिला कोटपूतली-बहरोड़ में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
खनन में प्रयुक्त पांच एलएंडटी मशीनें, दो ट्रेलर और दो डंपर जब्त
कार्रवाई के दौरान चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। कोटपूतली जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई के अनुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के सुपरविजन में तथा वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरड़क के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस व माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुरा स्थित बनाड़ी बांध क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त एलएंडटी पोकलेन एक्सकेवेटर की पांच मशीनें, दो ट्रेलर और दो डंपर मौके से डिटेन किए गए।
कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस व माइनिंग टीम को देखकर वाहनों में भरी बजरी को रास्ते में ही खाली कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर प्रकरण संख्या 99/2026 में धारा 303(2) बीएनएस तथा 21(4) एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Comments
Post a Comment