जयपुर पूर्व जिले के बजाज नगर थाना पुलिस ने महिलाओं से जुड़े मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।







जयपुर से खबर | बजाज नगर पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं से जुड़े मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर पूर्व जिले के बजाज नगर थाना पुलिस ने महिलाओं से जुड़े मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की
पुलिस उपायुक्त संजीव नैन (IPS) ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सतीश कुमार मीणा (31) निवासी डोरोली, थाना राजगढ़, अलवर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना बजाज नगर में दर्ज प्रकरण संख्या 58/2026 में धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
वहीं महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में करीब एक साल से फरार आरोपी राकेश कुमार यादव (38) निवासी निधिवन कॉलोनी, नई मंडी रोड, दौसा को भी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 89/2025 में धारा 75(2) व 78(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में कांस्टेबल रामावतार की विशेष भूमिका रही।



Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19