बारां,। जिले में घरेलू गैस की उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति के लिए एलपीजी दुरुपयोग और अवैध भण्डारण, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग इत्यादि के विरूद्ध शहर में गुरुवार को प्रभावी कार्यवाही करते हुए 26 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।
एलपीजी के दुरूपयोग पर 26 सिलेंडर जब्त
_____________________
कालाबाजारी, रिफिलिंग व अवैध भण्डारण को लेकर रसद विभाग की बड़ी कार्यवाही
_____________________
बारां,। जिले में घरेलू गैस की उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति के लिए एलपीजी दुरुपयोग और अवैध भण्डारण, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग इत्यादि के विरूद्ध शहर में गुरुवार को प्रभावी कार्यवाही करते हुए 26 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।
जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि रसद विभाग के विशेष प्रवर्तन दल द्वारा शहर में 5 प्रतिष्ठानों पर प्रवर्तन कार्यवाही कर 26 घरेलू गैस सिलेंडर मौके पर जब्त किए। इनमें द्वारिका होटल कोटा रोड पर प्रवर्तन कार्यवाही कर 10 गैस सिलेंडर, शंकर कचौरी प्रताप चौक पर 2 गैस सिलेंडर, पाबूजी दूध डेयरी से 3 सिलेंडर, महाकाल पुडी सेंटर से 5 गैस सिलेंडर एवं इटवेल होटल से 6 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। कार्यवाही में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं एलपीजी (वितरण आपूर्ति विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय नियमानुसार नजदीकी गैस एजेंसी को सिलेंडर सुपुर्द कर प्रकरण तैयार किए जा रहे है। संयुक्त टीम में प्रवर्तन निरीक्षक रविन्द्र मील, संतोष कुमार मीना, रविन्द्र मीना शामिल रहे।
जिला रसद अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की गई है जिले मे घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा नियमित एलपीजी आपूर्ति प्राप्त हो रही है। आम उपभोक्ता अनावश्यक भण्डारण न करें तथा गैस उपयोग मे मितव्ययिता बरतने तथा वैकल्पिक साधनों सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा इत्यादि का प्रयोग करें। एलपीजी दुरुपयोग और अवैध भण्डारण, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग इत्यादि की सूचना प्राप्त होने पर 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात की हेल्पलाइन नं. 14435 तथा जिला कंट्रोल रूम 9549379480, 9571367159, 6376573554 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है।





Comments
Post a Comment