भीलवाड़ा में गेहूं की आड़ में अफीम की खेती का खुलासा, CBN ने 391 पौधे किए जब्त भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा में गेहूं की आड़ में अफीम की खेती का खुलासा, CBN ने 391 पौधे किए जब्त
भीलवाड़ा। 

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने सहाड़ा तहसील के कंगनी गांव में गेहूं की खेती की आड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।
जानकारी के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक खेत में अवैध तरीके से अफीम की फसल उगाई जा रही है। सूचना के आधार पर CBN की टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की जांच की, जहां गेहूं की फसल के बीच अफीम के पौधे लगाए गए थे ताकि किसी को शक न हो।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 391 अफीम के पौधे जब्त किए और उन्हें नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस अफीम की खेती करना NDPS एक्ट के तहत गंभीर अपराध है, जिसमें कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
फिलहाल मामले में खेत मालिक और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
देश का दर्पण न्यूज़ के लिए
भीलवाड़ा से रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*