डीडवाना, 45 दिन की नहरबंदी से जल संकट की आहट; अब 5वें दिन होगी पानी की सप्लाई
डीडवाना,
45 दिन की नहरबंदी से जल संकट की आहट; अब 5वें दिन होगी पानी की सप्लाई
डीडवाना। जिले में भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही आमजन को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आगामी 20 मार्च से 3 मई तक करीब 45 दिनों की नहरबंदी होने जा रही है। नहर की सफाई और मरम्मत कार्य के चलते होने वाली इस बंदी को लेकर जलदाय विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
*सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव*
नहरबंदी के दौरान पानी की बचत और समान वितरण के लिए विभाग ने सप्लाई के अंतराल को बढ़ा दिया है। जलदाय विभाग के अधिकारी महिपाल बुडानिया ने बताया कि वर्तमान में जिले के शहरी क्षेत्रों में हर तीन दिन छोड़कर चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। नहरबंदी के 45 दिनों के दौरान अब यह सप्लाई चार दिन छोड़कर पांचवें दिन दी जाएगी। यानी उपभोक्ताओं को अब एक दिन का अतिरिक्त इंतजार करना होगा।
*ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 'प्लान-बी' तैयार*
ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए विभाग ने स्थानीय जल स्रोतों पर ध्यान केंद्रित किया है। अधिकारी के अनुसार जिले के सभी हैंडपंप, मोटर और ट्यूबवेल की मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लिया गया है।यदि किसी क्षेत्र में पाइपलाइन से सप्लाई में अधिक देरी होती है, तो वहां टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।नहरबंदी के दौरान पानी के स्टोरेज को मैनेज करने के लिए विशेष टीमें निगरानी रखेंगी।
*प्रशासन की अपील: पानी बचाएं*
जलदाय विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 45 दिनों की इस अवधि में पानी का संयमित उपयोग करें और व्यर्थ बहने से रोकें। चूंकि यह समय भीषण गर्मी का है, इसलिए पानी की खपत बढ़ना स्वाभाविक है, ऐसे में विभाग का सहयोग करना अनिवार्य है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के घरों या सार्वजनिक स्थलों पर लगे नलों में टोटियाँ नहीं हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से लगवाना होगा।
जलदाय विभाग ने अपील की है कि "नहर बंदी के दौरान हमारे पास पानी का सीमित स्टॉक रहता है। एक-एक बूंद कीमती है। कृपया पाइप से गाड़ियाँ धोने या फर्श साफ करने जैसे कार्यों से बचें और पानी का संचय विवेकपूर्ण तरीके से करें।
https://deshkadarpannews.live/flash-news/49525/




Comments
Post a Comment