सफल हो गई जयशंकर की ईरान कूटनीति, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर सुरक्षित मुंबई पहुंचा भारत का तेल टैंकर

सफल हो गई जयशंकर की ईरान कूटनीति, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर सुरक्षित मुंबई पहुंचा भारत का तेल टैंकर
March 12, 2026, 
विदेश मंत्री एस जयशंकर की सफल कूटनीति देखकर पूरी दुनिया हैरान है. जहां, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान तेल टैंकरों को डूबोते जा रहा है, उसी रास्ते से सऊदी तेल से भरा टैंकर शेनलोंग सुरक्षित मुंबई पहुंच गया है. मंगलवार को एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत हुई थी. इस कूटनीतिक बातचीत की ही देन है कि भारत के लिए हॉर्मुज का रास्ता खोल दिया है, जिससे देश में ऊर्जा संकट टलने की उम्मीद जगी है.


नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण जंग का असर पूरी दुनिया पर दिखने लगा है.  स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz), जहां से तेल का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है, फिलहाल वह जंग का अखाड़ा बना हुआ है. यहां ताबड़तोड़ तेल के टैंकर डुबोए जा रहे हैं, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में तेल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन, इन सबके बीच भारत ने एक सधी हुई कूटनीति का असंभव को भी संभव बना दिया है. दरअसल, भारत की कूटनीति से लाइबेरियाई झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग (Shenlong), सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आ रहा था, सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर मुंबई बंदरगाह पहुंच गया है. बताते चलें कि मंगलवार यानी कि 10 मार्च को विदेशमंत्री एस जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अराघची से बात की थी, जिसके बाद ही ये संभव हो सका है.

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*