Posts

पीएम किसान उत्सव— जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित— डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित– श्री पटेल

Image
Desh ka Darpan News  पीएम किसान उत्सव— जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित— डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित– श्री पटेल जयपुर, 13 मार्च। पीएम किसान उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को जोधुपर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त के हस्तांतरण एवं उनके संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। श्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और खेती केवल एक परंपरागत पेशा नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की प्रगति का आधार है। किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होगा, तभी 'विकसित भारत @2047' का स्वप्न साकार होगा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विकसित भारत की थीम गरीब, युवा, अन्नदाता औ...
Image
Desh ka Darpan news जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक संपन्न— द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित करोड़ों के विकास कार्यों को हरी झंडी —यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में जयपुर विकास आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की पीडब्ल्यूसी (Project Works Committee) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और नई विकास योजनाओं को गति देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर करोड़ों रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गईं। बैठक में जयपुर शहर में यातायात के दबाव को कम करने और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए द्रव्यवती नदी के साथ प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर...

प्रधानमंत्री ने की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सोच से बनी किसान कल्याण की नीतियां,

Image
Desh ka Darpan News  प्रधानमंत्री ने की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सोच से बनी किसान कल्याण की नीतियां, प्रदेश के कृषि बजट में ऐतिहासिक 34 प्रतिशत की वृद्धि, हमारी सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा - प्रदेश में किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 1 हजार 355 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तान्तरित जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान देश की आत्मा है। इनके सम्मान में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने करोड़ों किसान परिवारों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त हस्तान्तरित की है। इनमें राजस्थान के 66 लाख 76 हजार से अधिक किसान शामिल हैं, जिन्हें 1 हजार 355 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के हस्तान्तरण कार्यक्रम तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन एवं उद्घाटन ...

सफल हो गई जयशंकर की ईरान कूटनीति, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर सुरक्षित मुंबई पहुंचा भारत का तेल टैंकर

Image
सफल हो गई जयशंकर की ईरान कूटनीति, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर सुरक्षित मुंबई पहुंचा भारत का तेल टैंकर March 12, 2026,  विदेश मंत्री एस जयशंकर की सफल कूटनीति देखकर पूरी दुनिया हैरान है. जहां, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरान तेल टैंकरों को डूबोते जा रहा है, उसी रास्ते से सऊदी तेल से भरा टैंकर शेनलोंग सुरक्षित मुंबई पहुंच गया है. मंगलवार को एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच बातचीत हुई थी. इस कूटनीतिक बातचीत की ही देन है कि भारत के लिए हॉर्मुज का रास्ता खोल दिया है, जिससे देश में ऊर्जा संकट टलने की उम्मीद जगी है. नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण जंग का असर पूरी दुनिया पर दिखने लगा है.  स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz), जहां से तेल का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है, फिलहाल वह जंग का अखाड़ा बना हुआ है. यहां ताबड़तोड़ तेल के टैंकर डुबोए जा रहे हैं, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में तेल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन, इन सबके बीच भारत ने एक सधी हुई कूटनीति का असंभव को भी संभव बना दिया है. दरअसल, भारत की कूटनीति से लाइबेरियाई झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग (Shenlong), स...

बेटियों के हौसलों को मिली 'उड़ान': सरकारी स्कूल की 5 टॉपर छात्राओं ने की हेलीकॉप्टर की सैर

Image
https://youtu.be/PZVuFHIWBGY?si=vvKDjHanh2Z8m6hX *डीडवाना , बेटियों के हौसलों को मिली 'उड़ान': सरकारी स्कूल की 5 टॉपर छात्राओं ने की हेलीकॉप्टर की सैर https://deshkadarpannews.live/flash-news/49747/ डीडवाना जिले का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ललासरी आज एक बार फिर पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना रहा। विद्यालय के नवाचारी प्रधानाचार्य और स्थानीय भामाशाह के अनूठे सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया। विद्यालय की गत 5 वर्षों की कक्षा 12 की टॉपर छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से हवाई यात्रा करवाई गई।​संयोग और गर्व की बात यह रही कि पिछले पांच वर्षों के सभी टॉपर विद्यार्थी बेटियां ही थीं, जो ग्रामीण क्षेत्र में 'बालिका शिक्षा' के सशक्तिकरण का जीवंत प्रमाण पेश करती हैं। *​भामाशाह और विद्यालय प्रशासन का अनूठा नवाचार* ​प्रधानाचार्य डॉ. हरवीर सिंह जाखड़ के मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। डॉ. जाखड़ ने बताया कि विद्यालय के विकास में स्थानीय भामाशाह ओमप्रकाश पावड़िया (पुत्र चतराराम पावड़िया) का विशेष ...

बेटियों के हौसलों को मिली 'उड़ान': सरकारी स्कूल की 5 टॉपर छात्राओं ने की हेलीकॉप्टर की सैर

Image
https://youtu.be/PZVuFHIWBGY?si=vvKDjHanh2Z8m6hX *डीडवाना , बेटियों के हौसलों को मिली 'उड़ान': सरकारी स्कूल की 5 टॉपर छात्राओं ने की हेलीकॉप्टर की सैर डीडवाना जिले का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ललासरी आज एक बार फिर पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना रहा। विद्यालय के नवाचारी प्रधानाचार्य और स्थानीय भामाशाह के अनूठे सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया। विद्यालय की गत 5 वर्षों की कक्षा 12 की टॉपर छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से हवाई यात्रा करवाई गई।​संयोग और गर्व की बात यह रही कि पिछले पांच वर्षों के सभी टॉपर विद्यार्थी बेटियां ही थीं, जो ग्रामीण क्षेत्र में 'बालिका शिक्षा' के सशक्तिकरण का जीवंत प्रमाण पेश करती हैं। *​भामाशाह और विद्यालय प्रशासन का अनूठा नवाचार* ​प्रधानाचार्य डॉ. हरवीर सिंह जाखड़ के मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। डॉ. जाखड़ ने बताया कि विद्यालय के विकास में स्थानीय भामाशाह ओमप्रकाश पावड़िया (पुत्र चतराराम पावड़िया) का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने अब तक विद्यालय में लगभग...

तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डीडवाना में भारी आक्रोश: सर्व हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली

Image
देश का दर्पण न्यूज़ राजस्थान डीडवाना संवादाता मोहम्मद शाकिर *डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान* *डीडवाना से खबर* तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डीडवाना में भारी आक्रोश: सर्व हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली ​ https://youtu.be/7AZYWQ4MOYs?si=PFCO5I1MZkzt210F https://deshkadarpannews.live/flash-news/49736/ डीडवाना। दिल्ली में होली के पर्व पर तरुण खटीक की निर्मम हत्या के मामले को लेकर डीडवाना शहर के सर्व हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को हत्या के विरोध में समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर एक विशाल आक्रोश रैली निकाली।​विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कोट मोहल्ला स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर से हुई। यहाँ सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और रैली के रूप में रवाना हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी परिसर पहुंची। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'जिहादी मानसिकता' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ​प्रदर्शनकारी अपने साथ एक पुतला लेकर चल रहे थे, जिसे कचहरी परिसर के बाहर पहुंचने पर आग...