उप निरीक्षक से बने पुलिस निरीक्षक,एसपी खीरी ने लगाए सितारे,दी शुभकामनाएं

उप निरीक्षक से बने पुलिस निरीक्षक,एसपी खीरी ने लगाए सितारे,दी शुभकामनाएं 




देश का दर्पण /शाजिफ हुसैन।

लखीमपुर खीरी।पुलिस उपनिरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने पर उप निरीक्षक शिवाजी दुबे को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।जनपद खीरी के चुनाव सेल पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक शिवाजी दुबे को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर दिनांक 27 जून 2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रमोशन पर उ0नि0 शिवाजी दुबे के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व महोदय व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19