जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम की शहर में 3 स्थानों पर कार्रवाई - 83 गैस सिलेण्डर व एक पिकअप जब्त, दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई
Desh ka Darpan News जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम की शहर में 3 स्थानों पर कार्रवाई - 83 गैस सिलेण्डर व एक पिकअप जब्त, दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेण्डरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अवैध रिफिलिंग, भण्डारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम श्री प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा जयपुर शहर में विशेष अभियान चलाते हुए 3 विशेष प्रवर्तन दलों का गठन किया गया। पूरी कार्यवाही के दौरान कुल 83 गैस सिलेण्डर (घरेलू एवं व्यावसायिक) तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। साथ ही प्रथम दृष्टया उर्मिल गैस एजेंसी, लालकोठी की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। विशेष प्रवर्तन दल “ए” में सुश्री कविता श...