महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये, महिलाओं के मुद्दों पर महिलायें रखेगी अपने मन की बात शक्ति वंदन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर महिलाओं में देखा जा रहा है खासा उत्साह 2 से 4 मार्च को जवाहर कला केन्द्र में होगा कार्यक्रम


शक्ति वंदन कार्यक्रम
महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये, महिलाओं के मुद्दों पर महिलायें रखेगी अपने मन की बात
शक्ति वंदन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर महिलाओं में देखा जा रहा है खासा उत्साह
2 से 4 मार्च को जवाहर कला केन्द्र में होगा कार्यक्रम
जयपुर, 29 फरवरी। नगर निगम ग्रेटर द्वारा 2 से 4 मार्च को षिल्पग्राम जवाहर कला केन्द्र में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। महापौर ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की पूरी बागडोर महिलाओं ने संभाल रखी है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी महिला भी शामिल होगी। जिसमें फेमिना मिस इंडिया 2020 की मान्यासिंह भी इस कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत महिलाओं को प्रेरणा देगी। इसके साथ ही कला, साहित्य, षिक्षा, चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलायें भी टाॅक शो के जरिये महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेगी।
चैंज-मेकर द रियल वुमन सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महिलायें रखेगी अपने मन की बातः-
टाॅक शो के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराने वाली महिलाऐं अपने विचार रखेगी जिससे अन्य महिलाओं को हौसला भी मिलेगा। 2 मार्च को युग परिवर्तन की आधारषिला (नारी शक्ति वंदन), चंैज-मेकर द रियल वुमन, मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसे विभिन्न मुद्दों पर महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 300 महिलाओं द्वारा प्रदर्षनी भी लगाई जायेगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जायेगी।
डाॅ. सौम्या ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देष्य महिलाओं को सषक्त कर समृद्ध समाज का निर्माण करना है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सषक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत प्रदर्षनी एवं टाॅक शो का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्षनी में 9 सेगमेन्ट होंगे जिसके अन्तर्गत सृजन, श्रीअन्नम्, वस्त्रम्, सौन्दर्यम्, हरितम्, स्वच्छ भारत, रत्नम् वेस्ट टु वेल्थ, संस्कृति प्रदर्षित किये जायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता