महिला नेत्री कुसुम सेलवाल उकलाना ने पूर्व प्रधानमन्त्री मोरारजी देसाई की जयन्ती पर उन्हें किया वंदन:


महिला नेत्री कुसुम सेलवाल उकलाना ने पूर्व प्रधानमन्त्री मोरारजी देसाई की जयन्ती पर उन्हें किया वंदन:   
                                                                
देश का दर्पण /दिनेश मैहता   
                                                                    उकलाना , 29 फरवरी :-
 उकलाना विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुसुम सेलवाल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय मोरारजी देसाई की जयन्ती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व वंदन किया। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को हुआ था। उन्होंनें अपने प्रधानमन्त्री कार्यकाल में देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का काम किया। महिला नेत्री कुसुम सेलवाल ने देश व हरियाणा में "अन्याय हटायेगें-न्याय लायेगें-देश को फिर खुशहाल बनायेगें", "होगा उकलाना खुशहाल-अब की बार कुसुम सेलवाल" आदि प्रेरणादायक नारों के साथ न्याय की आवाज बुलन्द की गई और लोगों को जागृत किया गया। दस अप्रैल 1995 में दूरदर्शी नेता यद्यपि मोरारजी देसाई हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनके आदर्श एवं प्रेरणा से हम सब आगे बढ़ सकते हैं और मिलकर देश व प्रदेश को खुशहाल व समृद्ध बना सकते हैं। उन्होंनें दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में हरियाणा में वर्ष 2024 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। उधर,उन्होंनें देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न मोरारजी देसाई की जयन्ती पर उन्हें याद किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner