केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में योगदान दें : सुरेन्द्र पूनिया -पनिहार चक गांव में अनेक लोगों ने थामा भाजपा का दामन -


केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में योगदान दें : सुरेन्द्र पूनिया
-पनिहार चक गांव में अनेक लोगों ने थामा भाजपा का दामन -

दिनेश मैहता

हिसार। 29/2/2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव पनिहार चक में अनेक लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की मौजूदगी में नलवा विधानसभा के आर्यनगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खीचड़ की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता कपूर सिंह बेनीवाल के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस, जजपा व इनेलो छोड़कर भाजपा में अनेक ग्रामीण शामिल हुए। इनमें कुलदीप ख्यालिया गोरछी, महेंद्र वर्मा गोरछी, तुलसीदास, रोशनलाल दूधवाला, गुरजीत सिंह लुदास, बलविंदर लुदास, हनुमान सुथार पंच लुदास, रिछपाल फौजी पातन, अजय मलिक रावलवास सहित अनेक लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए शामिल होने की घोषणा की। प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने सभी का स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। सुरेन्द्र पूनिया ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर कपूर सिंह बेनीवाल, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खीचड़, चेयरमैन अजय गावड़, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप डेलू, मदन रावलवासिया, नरेश नैन, हेमंत शर्मा, श्रीकुमार शर्मा, नरेश सोनी, दलवीर बैंदा, बलवंत पचार, संदीप लांबा, विकास झाझड़िया, सतीश, रामविलास शर्मा, सुरेंद्र मंडा चेयरमैन प्रतिनिधि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner