राजस्थान दिवस पर 14 से 19 मार्च तक राज्यभर में “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन— जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का अभियान
राजस्थान दिवस पर 14 से 19 मार्च तक राज्यभर में “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन— जनभागीदारी से स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का अभियान जयपुर, 13 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 14 से 19 मार्च 2026 तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के निदेशक श्री प्रतीक जुईकर ने बताया की छह दिवसीय इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। स्वच्छता सप्ताह के दौरान राज्यभर में विभिन्न विषयों पर आधारित विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 14 मार्च को जिला स्तर पर कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की भागीदारी से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष फोकस रखते हुए 3R (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांतों के पालन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रत...