लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*
*लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -* लखनऊ : ज्ञान प्रकाश तिवारी देश का दर्पण लखनऊ कोर्ट परिसर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। कैसरबाग कोर्ट परिसर में बुधवार को माफिया मुख्तार के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक बच्ची, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने लगे। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर बहुत पीटा था। वहीं, लखनऊ कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में इस हत्याकांड के बाद आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिसबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आया था। *पश्चिम यूपी का था कुख्यात गैंगस्टर* पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा लिया, बाकी इसके साथी फरार है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्...
Comments
Post a Comment