Posts

Showing posts from February, 2026

डीडवाना , मतदान केंद्र बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Image
https://youtu.be/-Uq65jE3Qn4?si=LKM1OGTs7KxlF-v2 डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना , मतदान केंद्र बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ​डीडवाना जिला नावां उपखंड उपखंड ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बूथ संख्या 90-91 की स्थिति को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र को एक विवादित और असुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि गांव का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हर दृष्टि से उपयुक्त है।​ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्थानीय पटवारी और तहसीलदार की रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अधिकारियों द्वारा पेश की गई भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तथ्यों से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल की दूरी और सुविधाओं को लेकर गलत जानकारी दी गई है, ताकि मतदान केंद्र को किसी निजी या अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जा सके।​ग्रामीणों ने तर्क दिया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथपुरा में मतदान के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब...

डीडवाना , गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

Image
https://youtu.be/xOeQXZj5pu0?si=hy7t0zEC1FJIlhSJ * डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना , गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन ​डीडवाना जिले में सक्रिय अपराधियों और गैंगस्टरों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ अब पुलिस परिवार भी लामबंद हो गया है।सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, डीडवाना-कुचामन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की है।​ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस परिवार के सदस्य, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह पलाड़ा को बीते 13 और 14 फरवरी को विदेशी नंबरों से धमकियां मिलीं। आरोप है कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण और राहुल स्वामी ने फोन कर उनसे रंगदारी वसूली की मांग की है।​संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा कि कुचामन सिटी में लंबे समय से रोहित गोदारा और उसके गुर्गों के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में हाल ही में हुए व्यवसायी रमेश रुलानिया हत्याकांड का भी जिक्र किया...

डीडवाना , गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

Image
https://youtu.be/xOeQXZj5pu0?si=hy7t0zEC1FJIlhSJ *डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना , गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन ​डीडवाना जिले में सक्रिय अपराधियों और गैंगस्टरों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ अब पुलिस परिवार भी लामबंद हो गया है।सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, डीडवाना-कुचामन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की है।​ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस परिवार के सदस्य, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह पलाड़ा को बीते 13 और 14 फरवरी को विदेशी नंबरों से धमकियां मिलीं। आरोप है कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण और राहुल स्वामी ने फोन कर उनसे रंगदारी वसूली की मांग की है।​संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा कि कुचामन सिटी में लंबे समय से रोहित गोदारा और उसके गुर्गों के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में हाल ही में हुए व्यवसायी रमेश रुलानिया हत्याकांड का भी जिक्र किया ...

राजसमंद, बीकानेर में नाबालिक बालिका से रेप कर हत्या मामला, सेन समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, आरोपी को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग,

Image
https://youtu.be/mVkE2GKnjI4?si=0CXFydZiBGKtjPVW राजस्थान  राजसमंद, बीकानेर में नाबालिक बालिका से रेप कर हत्या मामला, सेन समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, आरोपी को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग, बीकानेर जिले में नाबालिक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में आज राजसमंद जिला सेन समाज के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट महेश सेन ने बताया कि बीकानेर जिले में समाज कंटकों को द्वारा नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है विधानसभा में भी विधायक डूंगर राम गेदर ने यह प्रकरण उठाया था, जानकारी में आया है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सेन समाज द्वारा आरोपी को कड़ी सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया है,  Bite एडवोकेट महेश सेन

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

Image
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना से खबर* गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन ​डीडवाना जिले में सक्रिय अपराधियों और गैंगस्टरों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ अब पुलिस परिवार भी लामबंद हो गया है।सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, डीडवाना-कुचामन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की है।​ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस परिवार के सदस्य, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह पलाड़ा को बीते 13 और 14 फरवरी को विदेशी नंबरों से धमकियां मिलीं। आरोप है कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण और राहुल स्वामी ने फोन कर उनसे रंगदारी वसूली की मांग की है।​संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा कि कुचामन सिटी में लंबे समय से रोहित गोदारा और उसके गुर्गों के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में हाल ही में हुए व्यवसायी रमेश रुलानिया हत्याकांड का भी जिक्र किया गया, जिससे क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारिय...

राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 23 फरवरी रात 12 बजे से जारी।

Image
https://youtu.be/suxyGslkkH4?si=FJVdQFpxNwsGEX3_ राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 23 फरवरी रात 12 बजे से जारी। परिवहन विभाग की स्लीपर बसों, लगेज कैरियर, परमिट उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, भारी चालान (₹1 लाख तक) और RC सस्पेंशन के विरोध में शुरू। 35,000+ बसें (30,000 स्टेज/कॉन्ट्रैक्ट + 10,000 स्लीपर) ठप, 15-25 लाख यात्री प्रभावित। भीलवाड़ा में 1800+ बसें बंद, 4 लाख+ यात्री परेशान; जयपुर, उदयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, नागौर में चक्का जाम। जोधपुर में कुछ संचालन सामान्य, लेकिन दक्षिण भारत रूट ठप। वार्ता विफल, विभाग अड़ा (यात्रि सुरक्षा पर जोर), ऑपरेटर्स आंदोलन तेज करने की चेतावनी। कुछ जगह बसें जबरन रोकीं, झड़पें, टायर हवा निकाली। PM मोदी रैली के लिए बसें देने से इनकार। ऑनलाइन बुकिंग 28 फरवरी तक बंद, ₹20 करोड़+ रिफंड। भीलवाड़ा से बड़ी खबर: निजी बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। राजस्थान में परिवहन विभाग की स्लीपर बसों पर कार्रवाई के विरोध में निजी बस एसोसिएशन ने सोमवार रात 12 बजे से चक्का जाम किया। भीलवाड़ा में 1800+ निजी बसें ठप, 4 लाख से ज्या...

कोटपूतली-बहरोड* जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *अतिक्रमण, जनसुनवाई, भूमि आवंटन, पोर्टल अपडेट एवं सहायता के प्रकरणों पर रहा फोकस*

Image
* https://youtu.be/6mubZvwYCm8?si=xsyaj87WYBeHMPEi जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *अतिक्रमण, जनसुनवाई, भूमि आवंटन, पोर्टल अपडेट एवं सहायता के प्रकरणों पर रहा फोकस* *संपर्क पोर्टल के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए आमजन को तुरंत राहत पहुंचाएं- जिला कलक्टर* *कोटपूतली-बहरोड* जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि संपर्क पोर्टल के प्रकरणों को गंभीरता से लें एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करते हुए गुड गवर्नेंस के तहत आमजन को राहत पहुंचाएं साथ ही राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के प्रकरणों का विहित समय में निस्तारण करें, ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने यह बात मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ आमजन के बिजली, पेयजल, सड़क आदि के प्रकरणों को सुन संतुष्टपूर्ण निस्तारण करें एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकोष्ठ, संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई व जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र प्राथमिकता से नि...

राजस्थान से बड़ी खबर: पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव भजनलाल शर्मा सरकार की कैबिनेट बैठक (25 फरवरी 2026) में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

Image
राजस्थान से बड़ी खबर: पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव भजनलाल शर्मा सरकार की कैबिनेट बैठक (25 फरवरी 2026) में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। अब दो से अधिक बच्चे वाले भी पंचायत और नगर निकाय (नगरपालिका) चुनाव लड़ सकेंगे। दो बच्चों की बाध्यता (1995 से लागू) हटा दी गई। शैक्षणिक योग्यता की पाबंदी भी समाप्त (कुछ रिपोर्ट्स में स्पष्ट उल्लेख)। कैबिनेट ने मंजूरी दी: राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 संशोधन: पंचायती राज अधिनियम की धारा 19 और नगरपालिका अधिनियम की धारा 24 में बदलाव। यह फैसला पंचायत-निकाय चुनावों से पहले आया, जिससे अधिक लोगों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

राजस्थान धौलपुर मेंएसीबी की बड़ी कार्यवाही, नामान्तरण खोलने की एवज़ में 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुये पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार।

Image
एसीबी की बड़ी कार्यवाही, नामान्तरण खोलने की एवज़ में 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुये पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार। देश का दर्पण न्यूज़ धौलपुर( धर्मेंद्र बिधौलिया)25 फ़रवरी। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धौलपुर चौकी पर तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में टीम ने परिवादी की शिकायत पर यह ट्रैप कार्रवाई की। शिकायत में बताया गया था कि कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में आरोपी पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद मीना ने बताया एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन कर योजना के तहत जाल बिछाया और आरोपी पटवारी वीरेंद्र शर्मा को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपए की नकद राशि बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी बसई सांमता क्षेत्र में तैनात था और कायस्थपाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। एसीबी टीम ने उसी किराए के मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया...

भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने विधानसभा में जिंदल शॉ लिमिटेड के खनन पट्टों पर गंभीर आरोप लगाए।

Image
https://youtu.be/CWLPfkSgVhA?si=orsM53OY86bDLH1O बड़ी खबर: राजस्थान विधानसभा में जिंदल शॉ लिमिटेड पर सवाल भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने विधानसभा में जिंदल शॉ लिमिटेड के खनन पट्टों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा: कंपनी ने खनन लीज की शर्तों की खुलेआम अवहेलना की है। पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई चारागाह भूमियां प्रभावित हुईं। कोठारी ने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगाकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने धांधली और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। यह मुद्दा हाल की खबरों के आधार पर सदन में गूंजा। राजस्व मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग।

राजसमंद, बीएन कॉलेज में गूँजा निर्वाचन साक्षरता का संदेश : छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझा

Image
https://youtu.be/gr_fJRV6iIM?si=hCK4P3KoOTESEwsw राजस्थान  राजसमंद, बीएन कॉलेज में गूँजा निर्वाचन साक्षरता का संदेश : छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझा राजसमंद जिला मुख्यालय पर स्थित बीएन कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, राजसमन्द ब्रजमोहन बैरवा ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए मतदान संबंधी गतिविधियों और जागरूकता पर आधारित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। बेरवा ने ईएलसी, ईसीआई, एसईसी जैसे तकनीकी शब्दों की व्याख्या की और ईआरओ व आरओ की कार्यप्रणाली के साथ मतदाता सूचियों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि जिला स्वीप समन्वयक हरिओम सिंह चुंडावत व ईश्वर सिंह कुंपावत ने स्वीप गतिविधियों पर प्रकाश डाला, वहीं बीएलओ प्रीति यदुवंशी ने फॉर्म नंबर 6 की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अपर्णा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक...

डीडवाना , पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिवसीय विशेष अभियान में 360 वाहनों के चालान, 15 होटलों की हुई जांच

Image
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना , https://youtu.be/1XcECS5Fw8g?si=Ga9lGodbP-d-QzIT  पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिवसीय विशेष अभियान में 360 वाहनों के चालान, 15 होटलों की हुई जांच ​डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास जगाने के उद्देश्य से जिले में दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने हाइवे पर स्थित होटलों की सघन तलाशी ली और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की।​पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों और हाइवे पर स्थित करीब 15 होटलों व ढाबों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां ठहरने वाले यात्रियों के रिकॉर्ड की जांच की गई और कार्य करने वाले कर्मचारियों व संचालकों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है।​दो दिनों तक चली विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कुल 950 वाहनों को रोककर उनकी जांच की। इनमें से 360 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ​तेज रफ्तार 205 चालान ​बिना न...

शिकायत के बावजूद प्रशासन के अधिकारी मौन? रास्ता खोलो अभियान की उड रही हैं धज्जियां। अतिक्रमण के चलते हुए शवयात्रा रोक शव को रखकर किया विरोध प्रदर्शन।

Image
https://youtu.be/rJMqgrYT_ug?si=2Qu0zHpNaNoezNys शिकायत के बावजूद प्रशासन के अधिकारी मौन? रास्ता खोलो अभियान की उड रही हैं धज्जियां।  अतिक्रमण के चलते हुए शवयात्रा रोक शव को रखकर किया विरोध प्रदर्शन। राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के नया गांव प्रतापपुरा में श्मशान की भूमि व रास्ते मे अतिक्रमण होने की वजह से शव यात्रा को ग्रामीणों ने रास्ते मे रोककर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग पर अड़े हुए है। जानकारी के अनुसार नया गांव प्रतापपुरा के सीताराम की मृत्यु कल शाम को हो गयी थी। लेकिन शनिवार को शवयात्रा निकाल रहे थे। लेकिन रास्ता नही होने के कारण शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों मे प्रशासन की ओर से कार्यवाही नही होने पर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि नया गांव प्रतापपुरा में श्मशान घाट को लेकर मुख्य समस्या है। जिसको लेकर करीब 10 साल पूर्व भी प्रशासन को अवगत करवा दिया था। लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही के  चलते समस्या बनी हुई है। जबकि गांव के ही कुछ लोगो ने अतिक्रमण किया हुआ है। वही आज गांव में एक मृत्यु हो जाने पर शव यात्रा निकाल र...

डीडवाना-कुचामन: अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, 17,957 नए मतदाताओं की हुई वृद्धि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया संपन्न; जिले में 99.10% मैपिंग के साथ पारदर्शिता का नया कीर्तिमान

Image
https://youtu.be/Yx2TaDrx7KQ?si=O9-u4A32ypl3pPa4 *डीडवाना से खबर* डीडवाना-कुचामन: अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, 17,957 नए मतदाताओं की हुई वृद्धि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया संपन्न; जिले में 99.10% मैपिंग के साथ पारदर्शिता का नया कीर्तिमान डीडवाना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की। कलेक्टर ने बताया कि जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया अत्यंत सुगम और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है। *मतदाता आंकड़ों का गणित: 12.98 लाख हुए कुल मतदाता* कलेक्टर ने तुलनात्मक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप प्रकाशन (Draft Roll) में कुल मतदाताओं की संख्या 12,80,676 थी। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद अब अंतिम प...

कोटपूतली (राजस्थान)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बानसुर रोड स्थित मैसर्स किशन गोपाल रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापेमारी की

Image
https://youtu.be/IqV9eALR1Ho?si=Bxo7duJkNdWpyD-8 कोटपूतली में मिलावटी रसगुल्ला-मिल्क केक पर बड़ी कार्रवाई कोटपूतली (राजस्थान)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बानसुर रोड स्थित मैसर्स किशन गोपाल रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापेमारी की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. टी. शुभमंगला, जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी, एडीएम ओमप्रकाश सहारण और सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देश पर टीम ने जांच की। 810 किलो रसगुल्ला मिलावट के संदेह में सीज किया गया। विक्रेता ने बताया कि ये ₹70 प्रति किलो की दर से खरीदे गए थे। लगभग 100 किलो मिलावटी मिल्क केक मौके पर नष्ट कराया गया। यह केक सूजी, ग्लूकोज, रिफाइंड सोयाबीन तेल और चीनी से बना था, दूध का इस्तेमाल नहीं हुआ। असली दूध-चीनी से बने मिल्क केक की लागत ₹300-350/किलो होती है, लेकिन इसे ₹140/किलो में बेचा जा रहा था। दोनों उत्पादों के नमूने लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि ऐसी मिलावट दिखे तो तुरंत सूचित करें। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा सहित पूरी टीम मौजूद रही।

जयपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर एक साल तक होटलों में किया शोषण**

Image
** जयपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर एक साल तक होटलों में किया शोषण** https://youtu.be/V1p8T_brL7M?si=BuIGTrRm5TXgyZ21 जयपुर: पहाड़गंज मक्का मस्जिद के पास रहने वाले युवक जुनेद पर नाबालिग लड़की मुस्कान के साथ लगातार दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता मुस्कान ने बताया कि जुनेद एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आया और शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाया। इसके बाद वह उसे जयपुर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर एक साल से अधिक समय तक दुष्कर्म करता रहा। मुस्कान का कहना है कि जुनेद उसके घर के पास ही रहता था। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने बात करना बंद कर दिया और फरार हो गया। उसके घरवाले भी बात करने नहीं देते। मुस्कान ने कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन जुनेद के खिलाफ अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई है। पीड़िता ने कहा, "जब शादी नहीं करनी थी तो मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? अब बात तक नहीं करता।" पुलिस से मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ शहर में बेहतर कानून व्यवस्था,शान्ति एवं सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था के बारे में किया संवाद*

Image
https://youtube.com/shorts/v0Qe0fz-9l0?si=_RHiSrOatLjIpnme पुलिस आयुक्त ने व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ शहर में बेहतर कानून व्यवस्था,शान्ति एवं सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था के बारे में किया संवाद* जयपुर, 23 फरवरी। पुलिस आयुक्त, श्री सचिन मित्तल ने पुलिस थाना कोतवाली में जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ शहर में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शान्ति एवं सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए चर्चा की। श्री मित्तल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए बताया कि शहर में शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी का अहम योगदान है उन्होंने बताया कि व्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे लगवाए और कैमरे इस टाइप के लगवाए की जिनको हम अभय कमान सेंटर से जोड़ सकें। बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को शहर में कानून व्यवस्था, व्यापारिक सुरक्षा और पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मज़बूत करने के उद्देश्य से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। साथ ही, महासंघ ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का हमेशा...

डीडवाना, चलती कार बनी आग का गोला: चालक ने कूदकर बचाई जान, सीकर जाते समय निम्बी जोधा टोल के पास हादसा

Image
https://youtu.be/xnfvxbKEKhk?si=_RQg_cxTGwpQQAwG डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना, चलती कार बनी आग का गोला: चालक ने कूदकर बचाई जान, सीकर जाते समय निम्बी जोधा टोल के पास हादसा ​लाडनूं उपखंड के निम्बी जोधा टोल प्लाजा के समीप एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। राहत की बात यह रही कि कार चला रहे अकोड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। ​​जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सिंह अपनी कार से निम्बोडा से सीकर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निम्बी जोधा टोल के पास कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लक्ष्मण सिंह कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोकी और बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।​हादसे की सूचना मिलते ही निम्बी जोधा थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

डीडवाना , बेटियां भी बेटों से कम नहीं: ललासरी में घोड़ी पर सवार होकर निकली सुमित्रा की बिंदोरी

Image
डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना , बेटियां भी बेटों से कम नहीं: ललासरी में घोड़ी पर सवार होकर निकली सुमित्रा की बिंदोरी डीडवाना।ग्रामीण अंचलों में अब बेटियों के प्रति समाज की सोच तेजी से बदल रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गाँव ललासरी में देखने को मिला, जहाँ परसा राम पावड़िया की सुपुत्री सुमित्रा पावड़िया की बिंदोरी गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर निकाली गई। परंपराओं को तोड़ते हुए जब बेटी घोड़ी पर सवार होकर निकली, तो पूरे गांव ने इस पहल की सराहना की।सुमित्रा की बिंदोरी के दौरान पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। सुमित्रा के चेहरे पर इस सम्मान की खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। यह आयोजन न केवल एक वैवाहिक रस्म थी, बल्कि समाज में "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के संकल्प को दोहराने का एक माध्यम भी बना।समाज सेवक भगवाना राम पावड़िया ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय में बेटियों के प्रति समाज में एक नई जागृति आई है। उन्होंने जोर देकर कहा:आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। अब वह समय बीत गया जब बेटों...

डीडवाना , बेटियां भी बेटों से कम नहीं: ललासरी में घोड़ी पर सवार होकर निकली सुमित्रा की बिंदोरी

Image
https://youtu.be/zDWzCZxqhTo?si=3ErzCK5JKrw9Rqb5 डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना , बेटियां भी बेटों से कम नहीं: ललासरी में घोड़ी पर सवार होकर निकली सुमित्रा की बिंदोरी डीडवाना।ग्रामीण अंचलों में अब बेटियों के प्रति समाज की सोच तेजी से बदल रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गाँव ललासरी में देखने को मिला, जहाँ परसा राम पावड़िया की सुपुत्री सुमित्रा पावड़िया की बिंदोरी गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर निकाली गई। परंपराओं को तोड़ते हुए जब बेटी घोड़ी पर सवार होकर निकली, तो पूरे गांव ने इस पहल की सराहना की।सुमित्रा की बिंदोरी के दौरान पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। सुमित्रा के चेहरे पर इस सम्मान की खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। यह आयोजन न केवल एक वैवाहिक रस्म थी, बल्कि समाज में "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के संकल्प को दोहराने का एक माध्यम भी बना।समाज सेवक भगवाना राम पावड़िया ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय में बेटियों के प्रति समाज में एक नई जागृति आई है। उन्होंने जोर देकर कहा:आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अ...

डीडवाना , प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: बिजली बिल से मिली राहत, 1949 घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल

Image
डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  https://youtu.be/hyupVSjaCwA?si=CY_3w4DmD3uOO0vz डीडवाना , प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: बिजली बिल से मिली राहत, 1949 घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल ​डीडवाना।​प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरों में सोलर पैनल लगाने के अभियान में तेजी आई है। ऐसी एफआर मीणा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब तक 1949 घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा, लगभग 1500 नए कनेक्शन  पाइपलाइन में हैं, जिनका काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ​​योजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भारी सब्सिडी दे रही हैं। अधिकारी के अनुसार, सब्सिडी का गणित इस प्रकार है ​1 किलोवाट: ₹30,000 (केंद्र) + ₹17,000 (राज्य) = कुल ₹47,000 ​2 किलोवाट: ₹60,000 (केंद्र) + ₹17,000 (राज्य) = कुल ₹77,000 ​3 किलोवाट: ₹78,000 (केंद्र) + ₹17,000 (राज्य) = कुल ₹95,000 है।​अधिकारी ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने वाले परिवारों के बिजली बिलों में भारी बचत देखी जा रही है। मुफ्त बिजली और सरकारी आर्थिक मदद के कारण लोग इस योजना में काफी रुचि दिखा...

राजस्थान ,डीडवाना में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई; बिना ट्रेड सर्टिफिकेट चल रहे 6 शोरूम सीज, 15 वाहन जब्त

Image
डीडवाना में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई; बिना ट्रेड सर्टिफिकेट चल रहे 6 शोरूम सीज, 15 वाहन जब्त *डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*  *डीडवाना से खबर* डीडवाना  में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई;  बिना ट्रेड सर्टिफिकेट चल रहे 6 शोरूम सीज, 15 वाहन जब्त डीडवाना। क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों और ट्रेड सर्टिफिकेट के संचालित हो रहे ऑटोमोबाइल शोरूम्स पर परिवहन विभाग ने बड़ा चाबुक चलाया है। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी सुप्रिया बिश्नोई के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से वाहन डीलरों में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण के दौरान खुली पोल परिवहन निरीक्षक गणपत सिंह रावत और मनोज कुमार शर्मा की टीम ने डीडवाना और कुचामन क्षेत्र के विभिन्न शोरूम्स का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठित डीलर बिना 'ट्रेड सर्टिफिकेट' के ही वाहनों का संचालन और विक्रय कर रहे थे, जो कि परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन है। इन शोरूम्स पर हुई कार्रवाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 शोरूम को सीज किया और वहां मौजूद 15 वाहनों को जब्त कर लिया। रतन किआ लाडनूं रोड, डीडवाना 02 वाहन जब्त। श्री कृष्ण ...

जल महल का अंदरूनी रहस्य 😱 | Jaipur Hidden View पानी के बीच बना महल | Jal Mahal Jaipur 2026

Image
https://youtu.be/8Krwwg-UguM?si=b2zBvnw0yhRgH286 जयपुर का ऐतिहासिक जल महल: कचरे में डूबा, लेकिन सुधार की उम्मीद जयपुर, 21 फरवरी 2026: 18वीं सदी में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा निर्मित विश्व प्रसिद्ध जल महल आज गंदगी, कचरे और प्रदूषण से जूझ रहा है। देश-विदेश से लाखों पर्यटक इस राजपूत-मुगल वास्तुकला देखने आते हैं, लेकिन पीछे का हिस्सा कचरे का अंबार बना रहता है। 20 फरवरी को भारतीय वायुसेना के सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने मानसागर झील के ऊपर भव्य एयर शो किया। बड़ी भीड़, उच्च अधिकारी और पर्यटक जुटे, लेकिन मुख्य द्वार की सतही सफाई के अलावा पीछे कोई ध्यान नहीं। एयर शो 22 फरवरी तक चलेगा। हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने डबल इंजन सरकार के आने पर 2 साल पहले सफाई का वादा किया था, पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं। शाम होते ही पीछे शराब-नशे की भीड़ जमा हो जाती है; पुलिस वर्षों से राउंड नहीं मारती। नगर निगम ने दिसंबर 2025 में बड़े सफाई अभियान चलाए, नावों से कचरा निकाला, लेकिन समस्या जस की तस। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर NEERI से रिपोर्ट मंगाई, नालियों का गंदा पानी झील में...