शिकायत के बावजूद प्रशासन के अधिकारी मौन? रास्ता खोलो अभियान की उड रही हैं धज्जियां। अतिक्रमण के चलते हुए शवयात्रा रोक शव को रखकर किया विरोध प्रदर्शन।
शिकायत के बावजूद प्रशासन के अधिकारी मौन?
रास्ता खोलो अभियान की उड रही हैं धज्जियां।
अतिक्रमण के चलते हुए शवयात्रा रोक शव को रखकर किया विरोध प्रदर्शन।
राजगढ़ (अलवर)।
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के नया गांव प्रतापपुरा में श्मशान की भूमि व रास्ते मे अतिक्रमण होने की वजह से शव यात्रा को ग्रामीणों ने रास्ते मे रोककर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग पर अड़े हुए है। जानकारी के अनुसार नया गांव प्रतापपुरा के सीताराम की मृत्यु कल शाम को हो गयी थी। लेकिन शनिवार को शवयात्रा निकाल रहे थे। लेकिन रास्ता नही होने के कारण शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों मे प्रशासन की ओर से कार्यवाही नही होने पर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि नया गांव प्रतापपुरा में श्मशान घाट को लेकर मुख्य समस्या है। जिसको लेकर करीब 10 साल पूर्व भी प्रशासन को अवगत करवा दिया था। लेकिन प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते समस्या बनी हुई है। जबकि गांव के ही कुछ लोगो ने अतिक्रमण किया हुआ है। वही आज गांव में एक मृत्यु हो जाने पर शव यात्रा निकाल रहे थे। लेकिन अतिक्रमण होने के कारण शवयात्रा को रोककर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। सूचना पर राजगढ़ तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची। जहां समझाईश के प्रयास जारी है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण शव को रास्ते मे रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
बाइट-ग्रामीण

Comments
Post a Comment