राजस्थान ,डीडवाना में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई; बिना ट्रेड सर्टिफिकेट चल रहे 6 शोरूम सीज, 15 वाहन जब्त
डीडवाना में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई;
बिना ट्रेड सर्टिफिकेट चल रहे 6 शोरूम सीज, 15 वाहन जब्त
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
*डीडवाना से खबर*
डीडवाना में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई;
बिना ट्रेड सर्टिफिकेट चल रहे 6 शोरूम सीज, 15 वाहन जब्त
डीडवाना। क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों और ट्रेड सर्टिफिकेट के संचालित हो रहे ऑटोमोबाइल शोरूम्स पर परिवहन विभाग ने बड़ा चाबुक चलाया है। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी सुप्रिया बिश्नोई के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से वाहन डीलरों में हड़कंप मच गया है।
निरीक्षण के दौरान खुली पोल
परिवहन निरीक्षक गणपत सिंह रावत और मनोज कुमार शर्मा की टीम ने डीडवाना और कुचामन क्षेत्र के विभिन्न शोरूम्स का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठित डीलर बिना 'ट्रेड सर्टिफिकेट' के ही वाहनों का संचालन और विक्रय कर रहे थे, जो कि परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन है।
इन शोरूम्स पर हुई कार्रवाई
विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 शोरूम को सीज किया और वहां मौजूद 15 वाहनों को जब्त कर लिया। रतन किआ लाडनूं रोड, डीडवाना 02 वाहन जब्त। श्री कृष्ण ऑटो प्रा. लि. (डीडवाना):02 वाहन जब्त। महिंद्रा एंड महिंद्रा (नागौर ऑटोमोबाइल, डीडवाना): 05 वाहन जब्त।श्री मंगलम मोटर्स (कुचामन सिटी): 02 वाहन जब्त। दक्ष मोटर्स - टाटा (कुचामन बाईपास): 02 वाहन जब्त। श्री कृष्ण हुंडई (कुचामन सिटी): 02 वाहन जब्त।
मौके पर की गई सीलिंग की कार्रवाई
परिवहन विभाग की टीम ने शोरूम प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर शोरूम्स को सीज कर दिया है। विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि बिना वैध कागजातों के शोरूम का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
अधिकारियों का संदेश: "भविष्य में भी अनाधिकृत रूप से वाहन विक्रय करने वालों और नियमों की अनदेखी करने वाले डीलरों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"



Comments
Post a Comment