डीडवाना-कुचामन: अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, 17,957 नए मतदाताओं की हुई वृद्धि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया संपन्न; जिले में 99.10% मैपिंग के साथ पारदर्शिता का नया कीर्तिमान
*डीडवाना से खबर*
डीडवाना-कुचामन: अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, 17,957 नए मतदाताओं की हुई वृद्धि
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया संपन्न; जिले में 99.10% मैपिंग के साथ पारदर्शिता का नया कीर्तिमान
डीडवाना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की। कलेक्टर ने बताया कि जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया अत्यंत सुगम और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है।
*मतदाता आंकड़ों का गणित: 12.98 लाख हुए कुल मतदाता*
कलेक्टर ने तुलनात्मक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप प्रकाशन (Draft Roll) में कुल मतदाताओं की संख्या 12,80,676 थी। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद अब अंतिम प्रकाशन में यह संख्या बढ़कर 12,98,633 हो गई है। इस प्रकार जिले में शुद्ध रूप से 17,957 (1.40%) मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। जिले का वर्तमान लिंगानुपात प्रति 1,000 पुरुषों पर 923 महिला मतदाता है।
*मैपिंग में डीडवाना-कुचामन अव्वल*
डॉ. खड़गावत ने जानकारी दी कि जिले में 99.10% मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। उच्च स्तरीय मैपिंग के कारण केवल 0.90% मतदाताओं पर ही अतिरिक्त कार्य करना पड़ा, जिससे फर्जीवाड़े की गुंजाइश खत्म हुई और प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रही। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट हैं।
*दावे और आपत्तियों का निस्तारण*
पुनरीक्षण अवधि (16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026) के दौरान प्राप्त आवेदनों का विवरण निम्न प्रकार रहा नाम जुड़वाने (फॉर्म 6): 41,757 आवेदनों में से 39,266 स्वीकार किए गए।नाम कटवाने (फॉर्म 7): 22,236 आवेदनों में से 21,309 स्वीकार किए गए। संशोधन (फॉर्म 8): 15,221 आवेदनों में से 14,481 स्वीकार किए गए।
*नाम जुड़वाना अब निरंतर प्रक्रिया*
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का अद्यतन एक सतत प्रक्रिया है। जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2026 को पात्र होंगे, वे 'वोटर हेल्पलाइन ऐप' (VHA) या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।यदि कोई नागरिक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह 15 दिन के भीतर जिला मजिस्ट्रेट और 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), राजस्थान के पास अपील कर सकता है। हमारा लक्ष्य एक शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची सुनिश्चित करना है।
(*बाइट 01 जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत*)
(*बाइट 02 जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत*)


Comments
Post a Comment