डीडवाना, चलती कार बनी आग का गोला: चालक ने कूदकर बचाई जान, सीकर जाते समय निम्बी जोधा टोल के पास हादसा


डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान* 

*डीडवाना,

चलती कार बनी आग का गोला: चालक ने कूदकर बचाई जान, सीकर जाते समय निम्बी जोधा टोल के पास हादसा

​लाडनूं उपखंड के निम्बी जोधा टोल प्लाजा के समीप एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। राहत की बात यह रही कि कार चला रहे अकोड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
​​जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सिंह अपनी कार से निम्बोडा से सीकर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निम्बी जोधा टोल के पास कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लक्ष्मण सिंह कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोकी और बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।​हादसे की सूचना मिलते ही निम्बी जोधा थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19