राजस्थान धौलपुर मेंएसीबी की बड़ी कार्यवाही, नामान्तरण खोलने की एवज़ में 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुये पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार।








एसीबी की बड़ी कार्यवाही, नामान्तरण खोलने की एवज़ में 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुये पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार।
देश का दर्पण न्यूज़ धौलपुर( धर्मेंद्र बिधौलिया)25 फ़रवरी।

जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धौलपुर चौकी पर तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में टीम ने परिवादी की शिकायत पर यह ट्रैप कार्रवाई की। शिकायत में बताया गया था कि कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में आरोपी पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद मीना ने बताया एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन कर योजना के तहत जाल बिछाया और आरोपी पटवारी वीरेंद्र शर्मा को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपए की नकद राशि बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी बसई सांमता क्षेत्र में तैनात था और कायस्थपाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। एसीबी टीम ने उसी किराए के मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उपरोक्त जिले में एसीबी की इस कार्यवाही से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी एक बार ट्रैप हो चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*