डीडवाना , मतदान केंद्र बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन






डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान* 

*डीडवाना ,

मतदान केंद्र बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

​डीडवाना जिला नावां उपखंड उपखंड ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बूथ संख्या 90-91 की स्थिति को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र को एक विवादित और असुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि गांव का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हर दृष्टि से उपयुक्त है।​ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्थानीय पटवारी और तहसीलदार की रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अधिकारियों द्वारा पेश की गई भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तथ्यों से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल की दूरी और सुविधाओं को लेकर गलत जानकारी दी गई है, ताकि मतदान केंद्र को किसी निजी या अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जा सके।​ग्रामीणों ने तर्क दिया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथपुरा में मतदान के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं।स्कूल में विद्युत कनेक्शन और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है।दिव्यांगों के लिए रैंप और महिला-पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय बने हुए हैं। स्कूल परिसर में चारदीवारी है और पर्याप्त कमरे हैं, जिससे पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों को रुकने में कोई परेशानी नहीं होगी।​ग्रामीणों का कहना है कि यदि मतदान केंद्र को गांव से दूर या किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया, तो बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी होगी, जिससे मतदान के प्रतिशत में गिरावट आ सकती है। पत्र में मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र को राजकीय विद्यालय में ही यथावत रखा जाए।​इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांग नहीं मानी गई, तो वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करने जैसा कड़ा कदम भी उठा सकते हैं।1

(*बाइट 01 चेना राम ग्रामीण रघुनाथपुर* )

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*