डीडवाना , प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: बिजली बिल से मिली राहत, 1949 घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल
डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
डीडवाना ,
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: बिजली बिल से मिली राहत, 1949 घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल
डीडवाना।प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरों में सोलर पैनल लगाने के अभियान में तेजी आई है। ऐसी एफआर मीणा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब तक 1949 घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा, लगभग 1500 नए कनेक्शन पाइपलाइन में हैं, जिनका काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
योजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भारी सब्सिडी दे रही हैं। अधिकारी के अनुसार, सब्सिडी का गणित इस प्रकार है 1 किलोवाट: ₹30,000 (केंद्र) + ₹17,000 (राज्य) = कुल ₹47,000 2 किलोवाट: ₹60,000 (केंद्र) + ₹17,000 (राज्य) = कुल ₹77,000 3 किलोवाट: ₹78,000 (केंद्र) + ₹17,000 (राज्य) = कुल ₹95,000 है।अधिकारी ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने वाले परिवारों के बिजली बिलों में भारी बचत देखी जा रही है। मुफ्त बिजली और सरकारी आर्थिक मदद के कारण लोग इस योजना में काफी रुचि दिखा रहे हैं। आने वाले समय में इसके और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे न केवल आर्थिक बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।लोग बिजली के बिलों में हो रही बचत से बेहद खुश हैं। सब्सिडी के चलते अब सोलर लगवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
(*बाइट 01 ऐसी एफआर मीणा अधिकारी*)





Comments
Post a Comment