डीडवाना , पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिवसीय विशेष अभियान में 360 वाहनों के चालान, 15 होटलों की हुई जांच
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
*डीडवाना ,
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिवसीय विशेष अभियान में 360 वाहनों के चालान, 15 होटलों की हुई जांच
डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास जगाने के उद्देश्य से जिले में दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने हाइवे पर स्थित होटलों की सघन तलाशी ली और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की।पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों और हाइवे पर स्थित करीब 15 होटलों व ढाबों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां ठहरने वाले यात्रियों के रिकॉर्ड की जांच की गई और कार्य करने वाले कर्मचारियों व संचालकों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है।दो दिनों तक चली विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कुल 950 वाहनों को रोककर उनकी जांच की। इनमें से 360 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। तेज रफ्तार 205 चालान बिना नंबर प्लेट वाहन 98 चालान काली फिल्म 48 चालान
बिना सीट बेल्ट 05 चालान बिना हेलमेट 03 चालान शराब पीकर वाहन चलाना: 01 वाहन जब्त धारा 185 के तहत पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल दो दिनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी दिनों में भी इसी तरह की आकस्मिक नाकाबंदी और चेकिंग जारी रहेगी। पुलिस का मुख्य ध्येय सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम कसना है।

Comments
Post a Comment