डीडवाना , गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
*डीडवाना ,
गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पंचायत समिति सदस्य को धमकी, पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन
डीडवाना जिले में सक्रिय अपराधियों और गैंगस्टरों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ अब पुलिस परिवार भी लामबंद हो गया है।सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, डीडवाना-कुचामन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की है।ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस परिवार के सदस्य, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह पलाड़ा को बीते 13 और 14 फरवरी को विदेशी नंबरों से धमकियां मिलीं। आरोप है कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण और राहुल स्वामी ने फोन कर उनसे रंगदारी वसूली की मांग की है।संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा कि कुचामन सिटी में लंबे समय से रोहित गोदारा और उसके गुर्गों के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में हाल ही में हुए व्यवसायी रमेश रुलानिया हत्याकांड का भी जिक्र किया गया, जिससे क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों में भारी भय व्याप्त है।सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए।विदेश में बैठकर नेटवर्क चला रहे मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।स्थानीय स्तर पर अपराधियों के मददगारों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई हो ताकि क्षेत्र में पुनः अमन-चैन कायम हो सके।
ज्ञापन सौंपते समय संस्थान के अध्यक्ष सोहन सैनी, चुन्नीलाल कुमावत गजेंद्रसिंह सहित कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
(*बाइट 01 भंवर सिंह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी*)


Comments
Post a Comment