जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 14 वर्षीय अपहृत नाबालिग लड़की 48 घंटे में यूपी से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 14 वर्षीय अपहृत नाबालिग लड़की 48 घंटे में यूपी से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, उत्तर प्रदेश (भदोही):
जयपुर पुलिस की आमेर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले का महज 48 घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लगभग 900 किलोमीटर तक पीछा कर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से अपहृता को अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल छुड़ाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
अभियान 'खुशी XI' के तहत कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करन शर्मा (IPS) ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान 'खुशी XI' चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) प्रतीक सिंह (IPS) के निर्देशन में आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
क्या था पूरा मामला?
गत 5 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने आमेर थाने में उपस्थित होकर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 137 (2) BNS के तहत मामला (प्रकरण संख्या 365/26) दर्ज कर जांच शुरू की।
900 किमी पीछा कर यूपी में दबोचा
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। फुटेज और तकनीकी सहायता से पता चला कि आरोपी नाबालिग को लेकर ट्रेन से उत्तर प्रदेश की तरफ गया है। पुलिस टीम ने जयपुर रेलवे स्टेशन, भरतपुर, आगरा, वाराणसी होते हुए भदोही (उत्तर प्रदेश) तक सीसीटीवी कैमरों और ट्रेन की लोकेशन के आधार पर आरोपी का लगातार पीछा किया।
अंततः यूपी पुलिस की मदद से भदोही जिले के थाना गोपीगंज अंतर्गत जंगीगंज सराय चौकी इलाके से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: कैफ अली पुत्र जमाल अली (उम्र 21 वर्ष)
निवासी: महुआरी, थाना गोपीगंज, जिला भदोही (उत्तर प्रदेश)
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
राजेंद्र कुमार गोदारा (पुलिस निरीक्षक / थानाधिकारी, आमेर)
बलराज (सहायक उपनिरीक्षक - ASI)
मनीष कुमार (कांस्टेबल - 8906)
गिरधारी (कांस्टेबल - 9759)
नन्छुराम (कांस्टेबल, साइबर सेल - DCP नॉर्थ)
Comments
Post a Comment