1.60 करोड़ रुपये के जवाहरात ठगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, महंगे शौक और अयाशी के लिए करता था ठगी

1.60 करोड़ रुपये के जवाहरात ठगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, महंगे शौक और अयाशी के लिए करता था ठगी
जयपुर (विशेष संवाददाता):
जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने कीमती पत्थरों (जवाहरात) के नाम पर 1.61 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, श्रीमती रंजिता शर्मा (IPS) ने बताया कि आरोपी महंगे शौक, अयाशी, मंहगी पार्टियों और विदेश यात्राओं के खर्च पूरे करने के लिए ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।  
विदेश में व्यापार का झांसा देकर जीता विश्वास
पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यापारी शुजात अंसारी (निवासी एलेक्जेण्डर कॉलोनी, अमृतपुरी) ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोपी अलजेब खान (24 वर्ष, निवासी सूरजपोल गेट, पहाड़गंज, रामगंज) ने खुद का विदेश में बड़ा कारोबार होने का झांसा दिया। शुरुआत में उसने व्यापारी के साथ छोटे-मोटे सौदे कर उनका विश्वास जीता। इसके बाद उसने भारी मुनाफा देने का वादा करते हुए व्यापारी से करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपये मूल्य के महंगे टूरमलीन स्टोन, पन्ना (Emerald), तंजानाइट (Tanzanite) और सुनहेला (Citrine) जवाहरात खरीद लिए और फरार हो गया।  
सस्ते दामों में बेचकर ऐश-मौत पर उड़ाता था पैसा
आरोपी का तरीका-ए-वारदात यह था कि वह व्यापारियों से मुंह मांगे दाम पर माल खरीदकर उसे आगे सस्ते दामों पर बेच देता था। बिक्री से मिले पैसों में से थोड़ा-बहुत हिस्सा व्यापारी को देकर बाकी रकम अपनी अयाशी और विदेश यात्राओं पर खर्च कर देता था।  
पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन और सहायक पुलिस आयुक्त (आदर्श नगर) जितेन्द्र सिंह शेखावत के सुपरविजन में आदर्श नगर थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अलजेब खान को धर दबोचा।  
पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने माल किसे और कहां सस्ते दामों में बेचा था तथा किस-किसने उससे बेईमानीपूर्वक यह कीमती माल खरीदा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी छगन डांगी के अलावा कांस्टेबल उमेश कुमार, धर्मसिंह, विद्याधर और विश्राम शामिल रहे।  
जयपुर पुलिस की अपील:
जयपुर पूर्व पुलिस उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530425862 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।  

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19