Posts

पर्यटकों से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Image
पर्यटकों से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई जयपुर (विशेष संवाददाता)। देशी और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जयपुर उत्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के साथ अनाचार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।   पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि 07 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देशी पर्यटकों के साथ अनाचार कर रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।   अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (माणक चौक) श्री पीयूष कविया के निर्देशन में थानाधिकारी श्रीमती शशिकला (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र, ऑटो चालकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों से जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान की।   पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्लन कुरैशी (41 वर्ष), पुत्र साबू कुरैशी, निवासी शाहिद इन्द्र ज्योति नगर (थाना शास्त्री...

अक्षय पात्र मंदिर के पास हुई 42 लाख की बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 4 लाख कैश और पिस्टल बरामदरामनगरिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती कांड में अब तक 38 लाख रुपये रिकवरकोटा और कोयम्बटूर में फरारी काट रहा था मुख्य आरोपी मस्तराम उर्फ मस्तीजयपुर।

Image
अक्षय पात्र मंदिर के पास हुई 42 लाख की बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 4 लाख कैश और पिस्टल बरामद रामनगरिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती कांड में अब तक 38 लाख रुपये रिकवर कोटा और कोयम्बटूर में फरारी काट रहा था मुख्य आरोपी मस्तराम उर्फ मस्ती जयपुर। राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में 14 सितंबर को अक्षय पात्र मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से हुई 42 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयपुर ईस्ट पुलिस ने मामले के मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) मस्तराम मीणा उर्फ मस्ती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से डकैती की बकाया राशि में से 4 लाख रुपये कैश, एक देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 38 लाख रुपये रिकवर कर चुकी है।   रेकी के बाद वारदात को दिया था अंजाम डीसीपी (जयपुर ईस्ट) रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को हथियारबंद बदमाशों ने एटीएम से कैश निकालकर ला रहे बैंक कर्मचारियों से पिस्तौल की नोक पर करीब 42 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। वारदा...

जयपुर राजस्थान,डीसीपी उत्तर करन शर्मा ने कोतवाली थाने में की जनसुनवाई, मौके पर ही निपटाईं कई शिकायतें

Image
डीसीपी उत्तर करन शर्मा ने कोतवाली थाने में की जनसुनवाई, मौके पर ही निपटाईं कई शिकायतें   जयपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस उपायुक्त उत्तर (जयपुर) श्री करन शर्मा की अध्यक्षता में थाना कोतवाली में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।   जनसुनवाई के दौरान डीसीपी करन शर्मा ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर अधिकांश परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर द्वितीय), सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) तथा कोतवाली थानाधिकारी भी मौजूद रहे।   हर बुधवार को थानों में होगी जनसुनवाई जयपुर उत्तर जिला पुलिस द्वारा आमजन को स्थानीय स्तर पर राहत देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। डीसीपी करन शर्मा ने बताया कि जिला जयपुर (उत्तर) के सभी अधीनस्थ थानों में अब प्रत्येक बुधवार को निर्धारित क्रमानुसार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों ...

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी बदमाश हिमांशु जांगिड़ सहयोगी संग गिरफ्तारबनीपार्क थाने का हिस्ट्रीशीटर चलाता है अपनी गैंग, हरियाणा के गैंगस्टरों से भी संपर्क; करीब दो दर्जन गंभीर मामले दर्ज

Image
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी बदमाश हिमांशु जांगिड़ सहयोगी संग गिरफ्तार बनीपार्क थाने का हिस्ट्रीशीटर चलाता है अपनी गैंग, हरियाणा के गैंगस्टरों से भी संपर्क; करीब दो दर्जन गंभीर मामले दर्ज जयपुर (देश का दर्पण)। जयपुर उत्तर की जिला विशेष टीम (डीएसटी) और पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध गिरोह के 10,000 रुपये के इनामी कुख्यात अभियुक्त हिमांशु जांगिड़ और उसके साथी देवाशिष भगत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हिमांशु जांगिड़ बनीपार्क थाने का हिस्ट्रीशीटर है और खुद की गैंग चलाता है। इसके साथ ही उसके संपर्क हरियाणा के बड़े गैंगस्टरों से भी हैं।   विदेश नंबरों से करता था बातचीत, भागने के प्रयास में पैर टूटा पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर, श्री करण शर्मा ने बताया कि आरोपी फरारी के दौरान ट्रैकिंग से बचने के लिए एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए विदेशी नंबर बनाकर अपने गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधता था। गिरफ्तारी के समय फरारी काटने के दौरान आरोपी ने पुलिस से भागने का प्रयास किया, जिससे उसकी टांग मे...

जयपुर पुलिस व DST की बड़ी कार्रवाई: नो-पार्किंग में खड़े अवैध बजरी के 8 ट्रक जब्त, 4 पर 5 लाख का जुर्माना

Image
जयपुर पुलिस व DST की बड़ी कार्रवाई: नो-पार्किंग में खड़े अवैध बजरी के 8 ट्रक जब्त, 4 पर 5 लाख का जुर्माना जयपुर। जयपुर-दिल्ली बाईपास एवं अजमेर-दिल्ली बाईपास पर अवैध खनन व बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ जयपुर पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से पार्क किए गए बजरी से भरे 8 ट्रकों को जब्त किया है।   अचानक दबिश देकर की गई कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जिला जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (IPS) ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुरलीपुरा थाना इलाके में बाईपास पर नो-पार्किंग में बजरी से भरे ट्रक खड़े होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज के सुपरविजन में मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील और डीएसटी प्रभारी गणेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।   टीम ने मौके पर अचानक रेड डालकर यातायात नियमों का उल्लंघन...

जयपुर: कोचिंग इंस्टीट्यूट 'LinuxWorld' के मालिक विमल डागा पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप; पुलिस जांच और नैतिक सवालों के बीच कानूनी कार्यवाही जारी

Image
जयपुर: कोचिंग इंस्टीट्यूट 'LinuxWorld' के मालिक विमल डागा पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप; पुलिस जांच और नैतिक सवालों के बीच कानूनी कार्यवाही जारी जयपुर (राजस्थान): जयपुर के सांगानेर स्थित 'कोहिनूर रेसीडेंसी' निवासी (फ्लैट नं. E/906, 9वीं मंजिल) और 'LinuxWorld Informatics Pvt. Ltd.' के संचालक विमल डागा (उम्र लगभग 44 वर्ष, पिता: अशोक कुमार डागा) से जुड़ा मामला पूरे राजस्थान में चर्चा और अचरज का विषय बना हुआ है। 'देश का दर्पण न्यूज' के संवाददाता उमेद राजपूत की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 4-5 महीने पुराने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब नए मोड़ सामने आ रहे हैं।   मामले के प्रमुख बिंदु और ग्राउंड रिपोर्ट: अदालत में जारी है कानूनी लड़ाई: यह पूरा मामला फिलहाल कोर्ट (अदालत) के समक्ष विचाराधीन है। रिपोर्टर के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और अदालत का फैसला आने के बाद ही इस प्रकरण की असली सच्चाई सामने आ पाएगी।   दो राज्यों की पुलिस जांच में विरोधाभास: रिपोर्ट में एक बेहद महत्वप...

ज्वैलर की आंखों में मिर्च डालकर चांदी लूटने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Image
ज्वैलर की आंखों में मिर्च डालकर चांदी लूटने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार जयपुर (विशेष संवाददाता)। राजधानी के जामडोली थाना क्षेत्र में ज्वैलर से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।   आंख में मिर्च डालकर की थी लूट जामडोली थाना पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच पीड़ित ज्वैलर आकाश खंडेलवाल अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। जामडोली फोर्ट के पास बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी आंखों में सूखी लाल मिर्च फेंक दी और चांदी के आभूषणों से भरा हैंडबैग छीनकर फरार हो गए।   विशेष टीम ने सीसीटीवी खंगाले डीसीपी (जयपुर ईस्ट) रंजीता शर्मा के निर्देशन और एडिशनल डीसीपी पारस जैन, एसीपी जितेंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह काविया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की।...