जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा: 3डी रेस्टोरेंट एंड बार का मैनेजर गिरफ्तार, हुक्के व नशीले फ्लेवर जब्त
जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा: 3डी रेस्टोरेंट एंड बार का मैनेजर गिरफ्तार, हुक्के व नशीले फ्लेवर जब्त
जयपुर। पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेएलएन मार्ग स्थित '3डी रेस्टोरेंट एंड बार' पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से अवैध हुक्का बार संचालित कर रहे मैनेजर को गिरफ्तार किया है, साथ ही हुक्का पी रहे चार लोगों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) श्रीमती रंजिता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि क्षेत्र में देर रात तक कैफे खोलकर पार्टी कराने और अवैध हुक्का पिलाने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर श्री शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी जवाहर सर्किल श्री महेश चंद (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
8 अक्टूबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूडीबी बिल्डिंग, जेएलएन मार्ग स्थित '3डी रेस्टोरेंट एंड बार' में ग्राहकों को खान-पान के साथ अवैध रूप से तम्बाकू युक्त फ्लेवर वाला हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना पर उप-निरीक्षक श्याम प्रकाश मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और कैफे में दबिश दी।
मौके से सामान जब्त, मैनेजर गिरफ्तार
जांच के दौरान कैफे के अंदर युवकों को सोफे पर बैठाकर हुक्का पिलाते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके से 04 हुक्के, 04 चिलम (जलते हुए कोयलों के साथ), 04 पाइप और विभिन्न प्रकार के तम्बाकू युक्त नशीले फ्लेवर जब्त किए।
व्यवसायिक परिसर में हुक्का परोसने का वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर मोहम्मद नाहिद (30 वर्ष, निवासी कालीपलटन, टोंक) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कैफे के भीतर हुक्का पी रहे 4 युवकों के खिलाफ कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4/6 के तहत 200-200 रुपये का चालान काटा गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:




Comments
Post a Comment