जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का ईनामी बदमाश सीताराम झालाना गिरफ्तारसंगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य, हत्या, लूट और रंगदारी के दर्ज हैं करीब दो दर्जन मामले
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का ईनामी बदमाश सीताराम झालाना गिरफ्तार संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य, हत्या, लूट और रंगदारी के दर्ज हैं करीब दो दर्जन मामले गांधी नगर थाने का है हिस्ट्रीशीटर, अमरसर सरपंच और इन्द्र खटीक हत्याकांड में भी था शामिल जयपुर (विशेष संवाददाता)। जयपुर पुलिस उत्तर की टीम ने संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर ने कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये के ईनामी बदमाश और गांधी नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर सीताराम मीणा उर्फ सीताराम झालाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी वसूली जैसे संगीन अपराधों के करीब दो दर्जन (23) मामले दर्ज हैं। जमीन पर कब्जे और रंगदारी की धमकी के बाद एक्शन पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि परिवादी निक्की शर्मा की जमीन पर कब्जे की नीयत से 21 मई 2026 को कुछ अपराधियों ने गाड़ियों में आकर धमकी दी थी। आरोपियों ने वहां मौजूद देखभाल करने वाले अनिल टांक को डराते हुए निक्की शर्मा से रंगदारी (रंगदारी...