जयपुर पुलिस का 'ऑपरेशन एंटीवायरस': मानसरोवर पुलिस ने साइबर ठगी के ₹4.30 लाख कराए रिफंड

जयqपुर पुलिस का 'ऑपरेशन एंटीवायरस': मानसरोवर पुलिस ने साइबर ठगी के ₹4.30 लाख कराए रिफंड ​जयपुर (राजस्थान): राजस्थान सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "ऑपरेशन एंटीवायरस" के तहत जयपुर दक्षिण की मानसरोवर थाना पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों (परिवादियों) के कुल ₹4,30,000 रिफंड (रिकवर) करवाए हैं। ​1. पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर हुई ₹2.50 लाख की ठगी, पूरे पैसे वापस ​मानसरोवर निवासी परिवादी हेमंत कटारा ने 19 सितंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि ICICI बैंक की पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर अज्ञात ठगों ने ऑनलाइन जानकारी हासिल कर उनके साथ ₹2,50,000 की ठगी कर ली। ​मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद (पु०नि०) के नेतृत्व में जांच टीम ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल से जानकारी जुटाकर HDFC बैंक, EaseBuzz गेटवे और श्रीमान इंश्योरेंस के नोडल अधिकारियों से पत्राचार किया। त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित हेमंत कटारा की संपूर्ण राशि ₹2,50,000 सीधे उनके बैंक खाते में रिफंड करवा दी गई। ​2. क्रेडिट कार्ड के नाम पर ₹2.30 लाख का फ्रॉड, ₹1.80 लाख recovered ​एक अन्य मामले में 27 जुलाई 2026 को परिवादिया ने रिपोर्ट दी थी कि ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन और रिवॉर्ड पॉइंट्स खाते में भेजने का झांसा देकर उनसे ₹2,30,000 की ठगी की गई। ​पुलिस ने जांच में पाया कि ठगी की राशि रत्नाकर (RBL) बैंक और 'Cashfree' गेटवे के जरिए ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने संबंधित बैंक व नोडल अधिकारियों से संपर्क कर ₹1,80,000 सुरक्षित रिफंड करवाए। ​जयपुर पुलिस की आमजन से अपील: ​"इस डिजिटल संसार में इंटरनेट के जरिए अदृश्य ठग घूम रहे हैं। अपने बैंक संबंधी गोपनीय डेटा की सुरक्षा करें और किसी भी अनजान लिंक, कॉल, या प्रलोभन पर विश्वास न करें।"

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।