नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बड़ा अभियान**विभिन्न मामलों में कुल 483 आरोपी गिरफ्तार**22 से 24 सितम्बर तक आयुक्तालय के चारों जिलों में कुल 267 टीमों ने की व्यापक धरपकड़*
*नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बड़ा अभियान*
*विभिन्न मामलों में कुल 483 आरोपी गिरफ्तार*
*22 से 24 सितम्बर तक आयुक्तालय के चारों जिलों में कुल 267 टीमों ने की व्यापक धरपकड़*
*नशा तस्करों एवं अपराधियों पर कसा शिकंजा, एनडीपीएस में 72 आरोपी गिरफ्तार*
*अभियान के दौरान वांछित एवं वारंटी अपराधियों के खिलाफ भी हुई कार्रवाई*
जयपुर, 25 सितम्बर। जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन तथा विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ 22 से 24 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कमिश्नरेट के चारों जिलों की कुल 267 पुलिस टीमों ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 483 गिरफ्तारियां की हैं।
विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत जयपुर पूर्व से 89 टीम, पश्चिम से 64 टीम, उत्तर में 87 टीम तथा दक्षिण से 27 टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत 71 प्रकरण दर्ज कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व जिले में 19, पश्चिम में 18, उत्तर में 15 तथा दक्षिण में 20 गिरफ्तारियां की गई हैं।
श्री ओमप्रकाश ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों के साथ ही अभियान के दौरान अन्य अधिनियमों में भी प्रभावी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न मामलों में कुल 483 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पूर्व जिले में 100, पश्चिम जिले में 170, उत्तर जिले में 177 तथा दक्षिण जिले में 36 गिरफ्तारियां की गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पूर्व में वांछित आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं अन्य अपराधों में वांछित व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इनमें 34 पूर्व में वांछित आरोपियों, 52 स्थायी वारंटी/उद्घोषित अपराधियों तथा 5 इनामी अपराधियों की गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 432 मेडिकल स्टोर्स की जांच भी की गई।
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि जयपुर पुलिस द्वारा अभियान के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।
Comments
Post a Comment