मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब का तस्कर गिरफ्तार, दबिश के बाद से चल रहा था फरारजयपुर (विशेष संवाददाता)।
जयपुर (विशेष संवाददाता)।
जयपुर दक्षिण की मुहाना थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूर्व में अवैध शराब का बड़ा जखीरा और बिक्री की रकम भी जब्त की थी।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण, श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आउटर क्षेत्रों और दूर-दराज की ढाणियों में संदिग्धों की निगरानी तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित कुमार शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर श्री हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुहाना श्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
मदरामपुरा में दी थी दबिश, चकमा देकर हुआ था फरार
पुलिस टीम ने सूचना संकलन के आधार पर मदरामपुरा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी भंवर लाल सांसी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा था। इसके बाद पुलिस ने लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी के ठिकानों पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।
पूर्व में बरामद सामान:
किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर: 29 बोतल
निम्बंडा देशी शराब: 207 पव्वे
व्हाइटलेस वोदका: 81 पव्वे
रॉयल स्टैग: 15 पव्वे
नकद राशि (बिक्री के): ₹43,170
अभियुक्त का विवरण और आपराधिक रिकॉर्ड:
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भंवर लाल (42 वर्ष) पुत्र बाबूलाल सांसी, निवासी सांसी बस्ती मदरामपुरा (हाल निवासी: मकान नंबर 102, स्वर्ण विहार कॉलोनी, मुहाना, जयपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुहाना थाने में आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत पूर्व में भी वर्ष 2016, 2021 और 2023 में 4 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम:
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल शिवसिंह, कांस्टेबल रामकरण, कांस्टेबल लादूराम और चालक मुखराम शामिल रहे।
Comments
Post a Comment