जयपुरिया अस्पताल के बाहर से बाइक चुराने वाला चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
जयपुरिया अस्पताल के बाहर से बाइक चुराने वाला चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर (विशेष संवाददाता)। राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि 18 सितंबर 2026 को परिवादी मनवीर (24), निवासी भरतपुर (हाल किरायेदार मानसरोवर), ने जयपुरिया अस्पताल के गेट नंबर 2 से अपनी मोटरसाइकिल (नंबर RJ05SF1614) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन और सहायक पुलिस आयुक्त (मालवीय नगर) शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रामधन डोभाल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा आधुनिक तकनीक व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्र रैगर (23) पुत्र रामजीलाल, निवासी गांव बरखेड़ा (शिवदासपुरा, जयपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुई पूरी मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी
Comments
Post a Comment