नेपा के 22 प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया जयपुर कमिश्नरेट का अध्ययन भ्रमण*






*नेपा के 22 प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया जयपुर कमिश्नरेट का अध्ययन भ्रमण*

*साइबर अपराध के नवीनतम ट्रेंड्स, अभय कमांड सेंटर, साइबर सपोर्ट सेंटर एवं बीट प्रणाली की दी गई जानकारी*

जयपुर, 22 सितम्बर। नॉर्थ ईस्ट पुलिस अकादमी (नेपा), उमसाव, मेघालय से भारत दर्शन अध्ययन भ्रमण के तहत 22 प्रशिक्षु अधिकारी (उपअधीक्षक, निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक) मंगलवार को जयपुर कमिश्नरेट पहुंचे। जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए जयपुर कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली, आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था तथा तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान के संबंध में जानकारी साझा की।

*कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न विंग्स की दी गई जानकारी*

विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए जयपुर कमिश्नरेट के प्रशासनिक ढांचे, विभिन्न विंग्स की कार्यप्रणाली एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों को कमिश्नरेट में संचालित विभिन्न पुलिसिंग व्यवस्थाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को अभय कमांड सेंटर, तकनीक आधारित पुलिसिंग, निगरानी व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स की कार्यप्रणाली समझाई गई। इसके साथ ही जयपुर कमिश्नरेट की नजर एप, पिंक गार्ड एप, बीट प्रणाली, क्षेत्रीय पुलिसिंग एवं आमजन के साथ पुलिस के सतत संपर्क की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।

*साइबर अपराध के बदलते स्वरूप एवं अनुसंधान पर विशेष जानकारी*

अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को साइबर सपोर्ट सेंटर का भ्रमण करवाकर साइबर अपराध के नवीनतम ट्रेंड्स, साइबर फ्रॉड के बदलते तौर-तरीकों तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अनुसंधान में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। क्रिप्टो विशेषज्ञों द्वारा क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मामलों की जांच, डिजिटल ट्रांजेक्शन की पड़ताल तथा साइबर अपराध अनुसंधान में तकनीकी संसाधनों के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की गई। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने जयपुर पुलिस की आधुनिक एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग व्यवस्था तथा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली को समझने में विशेष रुचि दिखाई और अधिकारियों के साथ संवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।