Posts

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का ईनामी बदमाश सीताराम झालाना गिरफ्तारसंगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य, हत्या, लूट और रंगदारी के दर्ज हैं करीब दो दर्जन मामले

Image
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का ईनामी बदमाश सीताराम झालाना गिरफ्तार संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य, हत्या, लूट और रंगदारी के दर्ज हैं करीब दो दर्जन मामले गांधी नगर थाने का है हिस्ट्रीशीटर, अमरसर सरपंच और इन्द्र खटीक हत्याकांड में भी था शामिल जयपुर (विशेष संवाददाता)। जयपुर पुलिस उत्तर की टीम ने संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर ने कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये के ईनामी बदमाश और गांधी नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर सीताराम मीणा उर्फ सीताराम झालाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी वसूली जैसे संगीन अपराधों के करीब दो दर्जन (23) मामले दर्ज हैं।   जमीन पर कब्जे और रंगदारी की धमकी के बाद एक्शन पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि परिवादी निक्की शर्मा की जमीन पर कब्जे की नीयत से 21 मई 2026 को कुछ अपराधियों ने गाड़ियों में आकर धमकी दी थी। आरोपियों ने वहां मौजूद देखभाल करने वाले अनिल टांक को डराते हुए निक्की शर्मा से रंगदारी (रंगदारी...

जयपुर पुलिस (पूर्व): खोह नागोरियान थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक का सेवन करने वाला और 2 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर पुलिस (पूर्व): खोह नागोरियान थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक का सेवन करने वाला और 2 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार जयपुर, 25 सितंबर 2026 जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल (IPS) एवं पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) श्रीमती रंजीता शर्मा (IPS) के निर्देशों के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने एक तीन दिवसीय विशेष अभियान में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पारस जैन (RPS) के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (मालवीय नगर) श्री शिवदयाल (RPS) के नेतृत्व में थानाधिकारी सुनील गोदारा (पु०नि०) और उनकी टीम ने विभिन्न कार्यवाहियों को अंजाम दिया:   1. अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के सेवन पर कार्रवाई क्षेत्र में नशे के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर अवैध मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते हुए कुश चतुर्वेदी (उम्र 32 वर्ष, निवासी शुभम विहार कॉलोनी, सुमेल रोड, जामडोली, जयपुर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्मैक पीने के उपकरण जब्त कर एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण संख्या 559/2026 दर्ज किया है।   2. एक साल से फरार ₹2,000 का इनामी बदमा...

मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब का तस्कर गिरफ्तार, दबिश के बाद से चल रहा था फरारजयपुर (विशेष संवाददाता)।

Image
मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब का तस्कर गिरफ्तार, दबिश के बाद से चल रहा था फरार जयपुर (विशेष संवाददाता)। जयपुर दक्षिण की मुहाना थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूर्व में अवैध शराब का बड़ा जखीरा और बिक्री की रकम भी जब्त की थी।   पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण, श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आउटर क्षेत्रों और दूर-दराज की ढाणियों में संदिग्धों की निगरानी तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित कुमार शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर श्री हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुहाना श्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।   मदरामपुरा में दी थी दबिश, चकमा देकर हुआ था फरार पुलिस टीम ने सूचना संकलन के आधार पर मदरामपुरा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी भंवर लाल सांसी प...

मेहनत और समर्पण को मिला सम्मान: जयपुर के छह जवान बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ ​पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Image
मेहनत और समर्पण को मिला सम्मान: जयपुर के छह जवान बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ ​पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ​आग से बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बचाना हो या साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई, जवानों ने दिखाई अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता ​जयपुर (विशेष संवाददाता)। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट, सराहनीय और समर्पण भाव से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कमिश्नरेट सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अगस्त माह 2026 के लिए चयनित छह जवानों को 'कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से सम्मानित किया। ​इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस का मुख्य ध्येय 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय' की भावना को साकार करना है। इस प्रकार के सम्मान से न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे और अधिक निष्ठा, लगन व समर्पण के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित होते हैं। ​इन छह रणबांकुरों को मिला सम्मान: ​सुरेश चंद (थाना वैशाली नगर - जिला पश्चि...

मुहाना पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 माह पुराने महिला के 'ब्लाइंड मर्डर' की गुत्थी सुलझी, पति व बेटा गिरफ्तार

Image
मुहाना पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 माह पुराने महिला के 'ब्लाइंड मर्डर' की गुत्थी सुलझी, पति व बेटा गिरफ्तार ​पारिवारिक रंजिश व अवैध संबंधों के संदेह में हत्या कर शव कुएं में फेंका; खुद को बचाने के लिए कराई थी गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट ​खास बातें: ​25 मई 2025 को हत्या कर शव कंबल में लपेटकर ऑटो से गांव अचरावाला के पास कुएं में फेंका गया था। ​पुलिस को गुमराह करने के लिए 2 माह बाद दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी। ​डीएसटी (DST) और मुहाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पर्दाफाश। ​जयपुर (विशेष संवाददाता)। जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना इलाके में 15 माह पुराने महिला के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों के संदेह में महिला की हत्या करने वाले उसके पति लालाराम चौधरी (42) और बेटे हरिओम चौधरी (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर गांव अचरावाला स्थित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया था। ​ऐसे रची गई साजिश ​पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आरोपियों ने 25 मई 2025 को मोंटू चौ...

जयपुर में 20.5 किलो गांजे के साथ 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, CST और मानसरोवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Image
जयपुर में 20.5 किलो गांजे के साथ 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, CST और मानसरोवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की स्पेशल टीम (CST) और मानसरोवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20.500 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री ओमप्रकाश के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त अपराध श्री संजीव नैन के नेतृत्व में CST टीम ने यह सफलता हासिल की। गुर्जर की थड़ी के पास की गई कार्रवाई CST टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोती नगर, गुर्जर की थड़ी (मानसरोवर) के पास संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चेकिंग की। तलाशी के दौरान उनके पास से 20.500 किग्रा गांजा बरामद हुआ। मानसरोवर थाने में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 (प्रकरण संख्या 545/2026) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: * विरेन्द्र सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र श्री श्याम...

बाल यौन शोषण सामग्री मामले में जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NCMEC की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
बाल यौन शोषण सामग्री मामले में जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NCMEC की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त गिरफ्तार ​जयपुर। जयपुर पुलिस (उत्तर) के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एब्यूज्ड चिल्ड्रेन (NCMEC) की CyberTipline रिपोर्ट से मिली सूचना के आधार पर की गई। ​पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि NCMEC साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के जरिए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से बाल यौन उत्पीड़न संबंधी डिजिटल सामग्री प्रसारित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्ट्स और दस्तावेजों के प्राथमिक निरीक्षण में मामला सही पाए जाने पर विद्याधर नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। ​तकनीकी साक्ष्यों से हुई पहचान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा के निर्देशन, अति० पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) बजरंग सिंह शेखावत व सहायक पुलिस आयुक्त (शास्त्रीनगर) दिलीप कुमार मीणा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी...