राजस्थान बोरडा सरप॓च पर हमलावारो कि गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट पर B J P करेगी धरना प्रदर्शन ।


www.deshkadarpannews.com . बाेरड़ा सरपंच पर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन 20 फरवरी से भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने कहा-पुलिस अाराेपियाें काे बचा रही है ग्राम पंचायत भवन काेटड़ी में रविवार शाम    भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने कहा-पुलिस अाराेपियाें काे बचा रही है ग्राम पंचायत भवन काेटड़ी में रविवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष तेली ने बताया कि गत दिनों बोरड़ा पंचायत परिसर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जैना देवी गुर्जर व उसके पति सत्यनारायण गुर्जर ने समर्थकों सहित बोरड़ा सरपंच पर शपथ ग्रहण करने से पूर्व जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में कई लोग गंभीर घायल हुए। जिनको जिला अस्पताल रैफर किया। शपथ ग्रहण से पूर्व सरपंच द्वारा पुलिस को सूचित करने के बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। अब तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं हाे सकी। जबकि घटना से एसपी, कलेक्टर को भी अवगत करा दिया गया। हमले का मामला विधानसभा में भी विधायकों ने उठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर अपराधियों को शह देने का आरोप लगाया। अध्यक्ष तेली ने कहा कि मामले को लेकर भाजपा 20 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर धरना, विरोध प्रदर्शन करेंगी। हमले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में कोटड़ी ब्लॉक की 33 पंचायतों सहित जिलेभर से ग्रामीण भीलवाड़ा पहुंचेंगे। बैठक में पूर्व सरपंच जमना लाल डीडवानिया, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पारोली मंडल अध्यक्ष करण सिंह बेलवा, सुदर्शन गाड़ोदिया, श्रवण सोनी, रामस्वरूप गुर्जर, श्रीकल्याण आचार्य, बनवारी लाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, धर्मचंद जीनगर, नगर अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा, कैलाश रेगर, नारायण लाल तेली मौजूद थे। काेटड़ी. बैठक के दाैरान जिला स्तरीय आंदोलन की रणनीति बनाते भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी।                                   www.deshkadarpannews.com.               

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*