राजस्थान कोटा मे दो रातों कि निद उड़ाने वाला जानवर सीधा साधा काॅमन पाॅम सिवेट निकला ।

www.deshkadarpannews.con.    राजस्थान के    कोटा में दो रातों तक सीसीटीवी में कैद हुआ अजीब-सा जानवर सीधा-साधा कॉमन पॉम सिवेट निकला सीसीटीवी में कैद हुआ कॉमन पॉम सिवेट। सीसीटीवी में कैद हुआ कॉमन पॉम सिवेट। कॉलोनीवासी जानवर को लेकर दहशत में थे, कोई लैपर्ड तो कोई कुछ बता रहा था कॉमन पॉम सिवेट इंसानों के लिए खतरा नहीं, कीटाणु, पक्षी और फल खाता है Deshkadarpannews,  Feb 16, 2020,  कोटा। कोटा में दो दिन से दहशत व सस्पेंस का कारण बने अजीब से जानवर की पहचान कॉमन पॉम सिवेट के रूप में हुई है। सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद वन विभाग की टीमें इसे तलाश रही थीं लेकिन इसका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। कुछ वन अधिकारियों ने इसकी पहचान की तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। दरअसल कोटा की सरस्वती कॉलोनी में गुरुवार रात को सीसीटीवी में अजीब सा जानवर दिखा। कुछ लोगों को लगा कि यह लैपर्ड हो सकता है। सूचना पर स पर एसीएस तरुण मेहरा ने अपनी एक टीम को सर्च में लगाया, लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला। यह दूसरी रात को भी कैमरे में कैद हुआ। इसलिए नहीं हुआ ट्रेस यह अजीब जानवर इसलिए ट्रेस नहीं हो पाया क्योंकि इलाका पक्का होने के कारण इसके पगमार्क नहीं मिले। साथ ही इसे किसी ने देखा भी नहीं। लोग कयास लगा रहे थे कि यह लैपर्ड हो सकता है। इसे पहले कभी बस्ती में नहीं देखा गया। यह अभी तक वन विभाग की टीम को नहीं मिला है, लेकिन रिटायर्ड एसीएफ डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि यह कॉमन पॉम सिवेट है। यह यह सीधा-साधा जानवर है जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह रात में ही निकलता है।इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिल्ली के आकार का स्तनधारी है कॉमन पॉम सिवेट को एशियन पॉम सिवेट के नाम से भी जाना जाता है। यह बिल्ली के आकार का स्तनधारी है। यह दक्षिण एशियाई उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों में पाया जाता है। यह हिमालय व दक्षिणी चीन के साथ फिलीपीन्स, मलाया प्रायद्वीप और इंडोनेशियाई द्वीपों में भी पाया जाता है। यह घने जंगलों, कृषि क्षेत्रों और मानव के आस-पास भी पाया जाता है। इसका वजन करीब 3.2 किलोग्राम होता है। इसकी पूंछ 19 इंच लंबी होती है। यह रेपटाइल्स, अंडे व कीटाणुओं के साथ फल भी खाता है।                                                      www.deshkadarpannews.com             

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*