नजरबंद मंहबूबा मुफ्ती की बेटी का गृह मंत्री को चैलेंज ,काश्मीर में खुला घुम कर दिखाए ।


www.deshkadarpannews.com.
   नजरबंद महबूबा मुफ्ती की बेटी का गृह मंत्री को चैलेंज- कश्मीर में खुला घूम कर दिखाएं अमित शाह, करूंगी सलाम इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि उन्हें कश्मीर मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है या फिर वह देश को जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं।" देशकादपॅण.न्यूज,  ऑनलाइन , नई दिल्ली | Updated: February 20, 2020     नजरबंद महबूबा मुफ्ती की बेटी का गृह मंत्री को चैलेंज- कश्मीर में खुला घूम कर दिखाएं अमित शाह, करूंगी सलाम   । प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलतीं इल्तिजा मुफ्ती, जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी के बाद से उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती केन्द्र सरकार के खिलाफ खासी मुखर रही हैं। अब एक बार फिर इल्तिजा मुफ्ती ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। द. हिंदू ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि उन्हें कश्मीर मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है या फिर वह देश को जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं।” देशकादपॅण.न्यूज,  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “अमित शाह खुद वहां जाएं और देखें…मैं उन्हें सलाम करूंगी अगर वह कश्मीर में खुलेआम अकेले घूमकर दिखा दें तो।” इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लोग स्थानीय नेताओं जैसे महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और फारुख अब्दुल्ला से नाराज हैं, लेकिन वो केन्द्र सरकार से बहुत ज्यादा नाराज हैं।                                इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों को मौलिक अधिकार भी नहीं दिए जा रहे हैं। कश्मीर के युवाओं के खिलाफ VPN इस्तेमाल कर सोशल मीडिया चलाने पर हुई एफआईआर को लेकर इल्तिजा ने चेतावनी दी कि “मैं वापस जाकर वीपीएन का इस्तेमाल करूंगी और फिर पुलिस को मेरे खिलाफ एफआईआर करने दीजिए।”  इल्तिजा मुफ्ती ने देश की अदालतों को भी निशाने पर लिया और कहा कि “अदालतों पर उनका विश्वास हिल गया है।” इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि “व्हिसलब्लोअर संजीव भट्ट जेल में है, बलात्कार के आरोपी चिन्मयानंद को जमानत मिल गई है। 2002 के गुजरात दंगों के पीछे जो लोग थे, वो समाज सेवा कर रहे हैं। यह न्याय का विरोधाभास है।” इल्तिजा ने कहा कि “कश्मीरियों के मन में अलगाव की भावना है, लेकिन वो लोग भारत का राष्ट्रीय ध्वज थामने वाले लोग थे अब वहां के लोगों और भारत के बीच का वह बफर भी हट चुका है।”                                  www.deshkadarpannews.com.                       

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*