संजय राउत बोले- वारिस पठान के बयान का जवाब देने में सक्षम है शिवसेना ।


www.deshkadarpannews.com.
संजय राउत बोले- वारिस पठान के बयान का जवाब देने में सक्षम है शिवसेना, जानिए- क्या कहा आगे ?देशकादपॅण.न्यूज, मुंबई, । शिवसेना के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता वारिस पठान द्वारा दिए गए बयानों का जवाब देने में सक्षम है। राउत ने एएनआई को बताया, 'वारिस पठान ने बयान दिया कि 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ भारतीयों पर हावी होंगे। मैं चेतावनी देता हूं कि शिवसेना ऐसे बयानों का उचित जवाब देने में सक्षम है।' असदुद्दीन ओवैसी द्वारा बेंगलुरु में एक सीएए विरोधी रैली में महिला द्वारा लगाए गए पाकिस्तान समर्थक नारे के बारे में बोलते हुए राउत ने कहा, 'यह किसी के नारे लगाने का मामला नहीं है। आपके मंच पर, अगर कोई महिला आती है और नारा लगाती है तो इसका मतलब है कि आपने माहौल को संवेदनशील बना दिया है।' बता दें कि वारिस पठान ने कहा था कि 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ हिंदुओं पर हावी हो सकते हैं। कर्नाटक के गुलबर्गा में सीएए विरोधी एक जनसभा को संबोधित करते हुए वारिस पठान ने बिना नाम लिए कहा कि '100 करोड़ (हिंदुओं) पर 15 करोड़ (मुस्लिम) भारी पड़ेंगे।' उन्‍होंने कहा कि अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि वे कहते हैं कि हमने औरतों को आगे रखा है... अभी तो केवल शेरनियां बाहर निकली हैं तो तुम्‍हारे पसीने छूट गए। तुम समझ सकते हो कि अगर हम सब एक साथ आ गए तो क्‍या होगा। 15 करोड़ (मुस्लिम) हैं लेकिन 100 (करोड़ हिंदू) के ऊपर भारी हैं। ये याद रख लेना। पठान के इस बयान के बाद राजनीति गरम हो गई है। वारिस पठान ने जब यह बयान दिया तो वहां हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे। वारिस अभी भी अपने बयान पर कायम है, जबकि उनके खिलाफ पुणे में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निंदा की है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने भी लोगों से ऐसे जहरीले बयानों का बहिष्कार करने को कहा है। www.deshkadarpanews.com.            

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19